गरियाबंद

नि:शुल्क सब्जी बीजों का वितरण
24-Jul-2021 8:06 PM
 नि:शुल्क सब्जी बीजों का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 24 जुलाई। आदिवासी विकासखंड छुरा के अंतर्गत जनपद क्षेत्र 18 के जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने आश्रित ग्राम पंचायत खरखरा के किसान को प्रतिवर्षानुसार नि:शुल्क सब्जी बीजों का वितरण किया गया।

ज्ञात हो कि जनपद पंचायत छुरा के क्षेत्र 18 के आश्रित ग्राम पंचायत खरखरा के किसानों को नि:शुल्क बरसाती सब्जी बीजों का वितरण किया गया।  बीजों में  भिण्डी, करेला, जुरगा, बरबट्टी, तोराई, गलका, चुचुटिया जैसे अनेक बीजों का संग्रह वाली बीज पैकेट का नि:शुल्क वितल किया गया। 

 इस संबंध में जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर से पूछे जाने पर बताया कि यह बीज सामाजिक संस्था द्वारा  नि:शुल्क प्रदत्त बीज है, जिसे क्षेत्र के किसानों को विगत 15 वर्षो से प्रदाय किया जाता है। किसानों मुख्य सब्जी बीज देकर आर्थिक क्षेत्र में  सबल बनाना संस्था का उद्देश्य  हैं। महगांई में  लोग सब्जी का उत्पादन कर स्वावलंबी बनाना भी एक उद्देश्य  है।   लाभाविंत कृषकों में सरपंच केदार धु्रव, पंच थानू राम खरखरा, गणेश धु्रव, राजेन्द्र धु्रव बिरोडार, रमेश्वर धु्रव नरतोरा, कोरासी, सचिव भीषम कोयले को बीज वितरण कर आश्रित ग्राम के किसानों के लिए भी सरपंच को बीज प्रदाय किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news