सामान्य ज्ञान

सेलेनियम
02-Jun-2022 9:30 AM
सेलेनियम

सेलेनियम एक प्रकार का खनिज है।  यह शरीर में  प्रति-उपचायक के रूप में काम करता है। यह सबसे प्रभावशाली प्रति-उपचायक खनिज है। यह शरीर को हानिप्रद मुक्त मूलकों से छुटकारा दिलाने में मदद करता हैं जो चर्बीचुक्त ऊतकों के ऑक्सीजन के परिणामस्वरूप होते है। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है। प्रतिरक्षक-तंत्र बढ़ाता है और जीव-विषों के प्रभावों को व्यर्थ कर देता है। यह बुढ़ापे की क्रियाओं को धीमा करता है। जिगर की सुस्वस्थता कायम रखने के लिये विटामिन ईं के साथ सेलेनियम आवश्यक है।

 सेलेनियम के स्रोत- शतावर, फूलगोभी, अजमोद, खीरा, लहसुन, प्याज, खुंभी, मूली, खमीर, सम्पूर्ण अनाज, समुद्र से प्राप्त होने वाले खाद्य, जिगर, गुर्दा, मांस, ब्राउन चावल में सफेद चावल से 12 गुना सेलेनियम होता है, सम्पूर्ण गेहूं की डबल रोटी में सफेद डबल रोटी से तीन गुना। शोधन करने और देर तक पकाने से सेलेनियम नष्ट हो जाता है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news