सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 9 जून
09-Jun-2022 10:11 AM
हर दिन हॉट सीट 9 जून

 1. फ्रैंडशिप पुरस्कार किस देश से संबंधित है?

(अ) जापान (ब) अमेरिका (स) फ्रांस (द) चीन

2. चैंपियन ऑफ द अर्थ पुरस्कार प्रतिवर्ष किस संस्था/संगठन द्वारा प्रदान किया जाता है?

(अ) नाटो (ब) यूएनईपी (स) जी-8 (द) यूनिसेफ

3. न्यूजीलैंड की लेखिका एलिनोर कैटन को वर्ष-2013 के मैन बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एलिनोर को यह दूसरा उपन्यास है?

(अ) द लोलैंड (ब) कुक्कूज कॉलिंग (स) इनफर्नो (द) द लुमिनरीज

4. लोकसभा की दूसरी महिला स्पीकर कौन बनी है?

(अ) मीरा कुमार (ब) सोनिया गांधी (स) सुमित्रा महाजन (द)इनमें से कोई नहीं 

5. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का अतिरिक्त भार किसे सौंपा गया है?

(अ) नितिन गडकरी (ब) उमा भारती (स) चंद्रशेखर राव (द) स्मृति ईरानी  

6. हिमालय का दूसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर कंचनजंगा भारत के किस राज्य में स्थित है?

(अ) असम (ब) उत्तराखंड (स) सिक्किम (द) हिमाचल प्रदेश

7. निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन पर्वत श्रेणी कौन सी है?

(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) विंध्य (द) सतपुड़ा

8. अरावली पर्वत का सर्वोच्च शिखर क्या कहलाता है?

(अ) गुरुशिखर (ब) सेर (स) दोदाबेट्टा (द) अमरकंटक

9. पश्चिमी घाट क्या है?

(अ) एक अवशिष्ट पर्वत (ब) एक मोड़दार पर्वत (स) एक भ्रंश कगार (द) एक ज्वालामुखी पर्वत

10. भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है?

(अ) गंगा (ब) ब्रह्मपुत्र (स) कृष्णा (द) गोदावरी

11. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?

(अ) पद्मा (ब) जमुना (स) मेघना (द) सांगपो

12. बाहट कहां की मुद्रा है?

(अ) तुर्की की (ब) थाइलैण्ड की (स) वियतनाम की (स) ईरान की

13. निम्नांकित में से कैन सा संयुक्त अमीरात की राजधानी है?

(अ) शारजाह (ब) दुबई (स) आबूधाबी (द) अजमान

14. चीन में लाल क्रांति हुई थी?

(अ) 1917 में (ब) 1949 में (स) 1959 में (द) 1962 में

15. चकमा निम्नलिखित में से किस देश के शरणार्थी हैं?

(अ) पाकिस्तान (ब) श्रीलंका (स) बांग्लादेश (द) भूटान

16. सर्वोच्च दर्जे का कोयला, जो काला, चमकीला और पानीदार होता है, तथा बिना लपट के जलता है, कहलाता है?

(अ) लिग्राइट (ब) पीट (स) बिटुमिनस (द) एंथ्रासाइट

17. इनमें से किसका उपयोग समय का सर्वाधिक अचूक मापन करने के लिए होता है?

(अ)क्रोनोमीटर (ब) आणविक घड़ी (स)पल्सार (द) क्वार्ट्ज

18. सिल्वर नाइट्रेट को रंगीन बोतलों में क्यों रखते हैं?

(अ)यह वायु में ऑक्सीकृत हो जाता है (ब) यह सफेद बोतलों में वाष्पीकृत हो जाता है (स) यह सूर्य के प्रकाश में विस्फोट करता है (द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है

19. सिंदूर का रासायनिक नाम क्या है?

(अ) मरक्यूरस क्लोराइड (ब) मरक्यूरिक क्लोराइड (स) मरक्यूरिक सल्फाइड (द) पोटैशियम डाइक्रोमेट

20. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कबक है?

(अ)राइजोपस स्टोलनीफर (ब) जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुड्क्जिाई

21. लाइकेन किसके सूचक होते हैं?

(अ) वायु प्रदूषण के (ब) जल प्रदूषण के (स) मृदा प्रदूषण के (द) विकिरण प्रदूषण के

22. किस नगर को इलेक्ट्रॉनिक सिटी के रूप में जाना जाता है?

(अ) गुडग़ांव (ब) बेंगलुरु (स) जयपुर (द) सलेम

23. सार्वजनिक क्षेत्र के यूनिटों का प्रतीकात्मक निजीकरण या घाटे का निजीकरण तब होता है, जब सरकार बेच दे?

(अ) 5 प्रतिशत शेयर (ब) 10 प्रतिशत शेयर (स) 15 प्रतिशत शेयर (द) 20 प्रतिशत शेयर

24. निम्नलिखित में से किसकी दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था में कुटीर तथा लघु उद्योग आवश्यक है?

(अ) आय सृजन (ब) बड़े पैमाने पर उत्पादक (स) अल्प लागत प्रौद्योगिकी (द) रोजगार सृजन

25.भारत में बहुराष्ट्रीय कंपनियों को प्रोत्साहन देना, बढ़ावा देना है?

(अ) निजीकरण नीति को (ब) वैश्वीकरण नीति को (स) उदारीकरण नीति को (द) उपरोक्त सभी नीतियों को

26. तिब्बत का पठार निम्नलिखित में से कहां स्थित है?

(अ) थियानथान तथा काराकोरम के मध्य (ब) थियानशान तथा अल्टाई टांग के मध्य (स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य (द) हिमालय पर्वत तथा क्युनलून के मध्य

27. हमारे शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता क्यों होती है?

(अ)हड्डियों बनाने के लिए (ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए (स) अधिक रक्त उत्पन्न करने के लिए (द)इनमें से कोई नहीं

28. मुद्रा के संकुचन का कारण होता है?

(अ) मुद्रा पूर्ति की तुलना में माल एवं सेवाओं की पूति में कमी (ब) निर्यात की तुलना में आयात में कमी (स) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं

29. निम्नलिखित में से कौन तमिलनाडु एवं केरल की संयुक्त नदी घाटी परियोजना है?

(अ) पेरियार (ब) पराम्बिकुलम अलियार (स) इडुक्की (द) पापनाशम

----------

सही जवाब- 1.(द)चीन, 2.(ब)यूएनईपी, 3.(द) द लुमिनरीज, 4.(स) सुमित्रा महाजन, 5.(अ) नितिन गडकरी,  6.(स)सिक्किम, 7.(ब)अरावली, 8.(अ) गुरुशिखर, 9. (स)एक भ्रंश कगार, 10.(अ)गंगा, 11.(अ)पद्मा,12.(ब)थाइलैण्ड की, 13.(स)आबूधाबी, 14.(ब)1949 में, 15. (स) बांग्लादेश, 16.(द) एंथ्रासाइट, 17.(ब)आणविक घड़ी, 18.(द) यह सूर्य के प्रकाश में अपघटित हो जाता है, 19.(स)मरक्यूरिक सल्फाइड, 20.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 21.(अ) वायु प्रदूषण के,  22.(ब) बेंगलुरु, 23.(अ) 5 प्रतिशत शेयर, 24.(द) रोजगार सृजन, 25.(द) उपरोक्त सभी नीतियों को, 26.(स) हिमालय पर्वत तथा काराकोरम के मध्य,  27.(ब) हार्मोंस व प्रतिजीवी बनाने के लिए, 28.(स) माल एवं सेवाओं की पूर्ति की तुलना में मुद्रा की पूर्ति में कमी, 29.(ब) पराम्बिकुलम अलियार।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news