सामान्य ज्ञान

बंजी जंपिंग
05-Jun-2022 6:53 AM
बंजी जंपिंग

बंजी जंपिंग एक प्रकार का रोमांचक खेल है।  इसमें  खिलाड़ी रोंगटे खड़े कर देने वाली ऊंचाइयों से नीचे कूदता है। जिसमें खिलाड़ी को इलास्टिक रस्सी के सहारे बंधकर सैकड़ों फिट ऊंचाई से कूदना होता है। कूदने वाले प्लेटफॉर्म की ऊंचाई 2 सौ से 3 सौ फीट  तक हो सकती है।

इस खेल को  14 साल से 50 साल तक की उम्र के खिलाड़ी खेल सकते हैं।  45 साल से ऊपर के लोगों को इसे खेलने के लिए  डॉक्टर से फिटनेस सर्टिफिकेट देना पड़ता है। 50 से ऊपर के लोग बंजी जंपिंग के योग्य नहीं माने जाते हैं।

भारत में इस तरह के स्पोट्र्स को सर्टिफाइ करने वाली एजेंसियां नहीं हैं लेकिन कुछ एजेंसियों ने जर्मनी और न्यूजीलैंड की सेफ्टी एजेंसीज से सर्टिफिकेट ले रखा है। आमतौर पर यह गेम सेफ ही है। इस खेल में सबसे पहले तो देखा जाता है कि  बंजी जंपिंग करवाने वाली एजेंसी का ट्रैक रेकॉर्ड कैसा है।  बंजी जंपिंग में जितनी ज्यादा रस्सियां आपके शरीर से बंधी होंगी, उतना ही किलाड़ी सुरक्षित होता है।

 दुनिया भर में थ्रिल के दीवाने ऊंची बिल्डिंग्स से, ऊंचे पुलों से या क्रेन से कूदते हैं। बस उनके पैरों और पेट के सहारे एक इलास्टिक रस्सी बंधी होती है, जो उन्हें धरती पर पहुंचने से पहले ही थाम लेती है। हालांकि अपने देश में ज्यादातर बंजी जंपिंग करवाने वाली एजेंसियां क्रेन को ही सेफ ऑप्शन के तौर पर देखती हैं। क्रेन से बंजी जंपिग करवाने वाली एजेंसी झील के किनारे से लेकर किसी पार्क में भी जंप करवा सकती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news