सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 5 जून
05-Jun-2022 6:50 AM
हर दिन हॉट सीट- 5 जून

1. मशहूर खिलाड़ी अजलान शाह का निधन हुआ है, वे किस खेल से जुड़े हुए थे?

(अ) लंबी दौड़ (ब) हॉकी (स) चक्का फेंक (द)शतरंज

2. व्यास सम्मान किस संस्था द्वारा दिया जाता है?

(अ) के.के.बिड़ला फाउंडेशन (ब) टाटा गु्रप (स) अंबानी ग्रुप (द) सहारा परिवार

3. अशोक के काल में तृतीय बौद्ध महासभा हुई थी?

(अ) पाटलिपुत्र में (ब) कश्मीर में (स)सारनाथ में(द) कन्नौज में

4. विश्व कप फुटबॉल का प्रथम विजेता देश कौन सा है?

(अ) इटली (ब) ब्राजील (स) उरूग्वे (द) अर्जेन्टीना 

5. इंडिया 2020-ए-विजन फार दी न्यू मिलिसेनियम पुस्तक किसकी कृति है?

(अ)विक्रम सेठ (ब) डा.ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (स)नीरद सी. चौधरी (द) पल्र्स एस. बक

6. नई राष्ट्रीय कृषि नीति का वर्णन इंद्रधनुषी क्रांति के रूप में किया गया है, जिसमें सम्मिलित किया जाता है?

(अ) हरित क्रांति (ब) श्वेत क्रांति (स) खाद्यान्न श्रृंखला क्रांति (द) उपर्युक्त में से सभी

7. कृषि उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा किसके द्वारा की जाती है?

(अ) योजना आयोग (ब) राष्ट्रीय किसान आयोग (स) भारतीय खाद्य निगम (द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग

8. भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में शून्य आधारित बजट तकनीक को अपनाया गया?

(अ) तमिलनाडु (ब) आंध्रप्रदेश (स) कर्नाटक (द) केरल

9. कृत्रिम वर्षा कराने में किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?

(अ) सोडियम आयोडाइड (ब) सिल्वर ब्रोमाइड (स) इथाइल ब्रोमाइड (द) सिल्वर आयोडाइड

10. निम्नलिखित में से कौन सी धातु सदैव मुक्त अवस्था में पाई जाती है?

(अ) सोना (ब) यूरेनियम (स) पारा (द) नियॉन

11. सबसे अधिक लचीली और पीटकर पत्तर बनाए जाने योग्य धातु कौन सी है?

(अ) सोना (ब) सीसा (स) एल्युमिनियम (द)चांदी

12. सफेद स्वर्ण के नाम से जाना जाता है?

(अ) पेट्रोलियम (ब) प्लेटिनम (स) चांदी (द) शुद्ध स्वर्ण

13. सिकंदर के हमले के समय उत्तर भारत पर निम्रलिखित राजवंशों में से किस एक का शासन था?

(अ) नंद (ब) मौर्य (स)शुंग (द)कण्व

14. गंधार कला शैली एक संश्लेषण है?

(अ) भारतीय तथा फारसी कला का (ब)भारतीय तथा चीनी कला का (स) भारतीय तथा तुर्की-अफगानी कला का (द)भारतीय तथा यूनानी कला का

15. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक, जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म अपनाया था?

(अ) चंद्रगुप्त मौर्य  (ब)अशोक  (स)समुद्रगुप्त  (द)बिन्दूसार 

16. बिंदूसार के पुत्र अशोक का शासन निम्नलिखित में से क्या माना जाता है?

(अ) संदिग्ध है (ब) निश्चित नहीं है (स)269-232 ई.पू. (द)261-232 ई.पू. 

17. कम्यूनिस्ट विचारधारा की आधार पुस्तक है

(अ)डिवाइन लाइफ (ब) लाइफ डिवाइन (स) दास केपिटल (द) इनमें से कोई नहीं

18. वह आज्ञापत्र, जो ईस्ट इंडिया कंपनी को निरीक्षण तथा चुंगी की अदायगी से बचाता था, किस नाम से पुकारा जाता था?

(अ)दस्तक (ब) ओरंग (स) जकात (द) गौमत्शा

19. दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाता है?

(अ) मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (ब) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (स) गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा (द) मध्यप्रदेश सरकार द्वारा

20. भारत के किस नगर को इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की राजधानी कहा जाता है?

(अ) चेन्नई (ब) बेंगलुरु (स) कानपुर (द) कोयम्बटूर

21. निम्नलिखित में से किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएं कार्यरत हैं?

(अ) चाय उद्योग (ब) जूट उद्योग (स) वस्त्र उद्योग (द) रबड़ उद्योग

22. प्रोटीन का निर्माण किससे होता है?

(अ) कार्बोहाइड्रेट से (ब) वसा से (स) अमीनो अम्ल से (द) बेंजीन से

23. मंगल ग्रह को सूर्य की परिक्रमा करने में समय लगता है?

(अ) 88 दिन (ब) 225 दिन (स) 119 दिन (द) 687 दिन

24.  प्रथम पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष कौन थे?

(अ) वी. पी. मंडल (ब)  वी. पी. सिंह (स)  काका कालेलकर (द) एच. हनमनथप्पा

25. दल-बदल निरोधक अधिनियम जिस तिथि को पारित हुआ, वह कौन सी थी?

(अ) 17 जनवरी, 1985 (ब) 15 फरवरी 1985 (स) 30 मार्च, 1985 (द) 21 अप्रैल 1985

26. बंगाल विभाजन के विरूद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?

(अ) सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने (ब) सीआर दास ने (स) सुभाषचंद्र बोस ने (द) अरुणा आसफ अली ने

27. संसद का अधिवेशन बुलाने का काम निम्न में से किसका है?

(अ) प्रधानमंत्री का (ब) संघीय मंत्रिपरिषद का (स) लोकसभा अध्यक्ष का (द) राष्ट्रपति का

28. भारत में शून्य आधारित बजट प्रणाली कब अस्तित्व में आया?

(अ) चौथी पंचवर्षीय योजना में (ब) छठी पंचवर्षीय योजना में (स) सातवीं पंचवर्षीय योजना में (द) नौंवी पंचवर्षीय योजना में

--

सही जवाब- 1.(ब) हॉकी, 2.(अ) के.के.बिड़ला फाउंडेशन,  3.(अ) पाटलिपुत्र में, 4.(स)उरूग्वे, 5.(द)पल्र्स एस. बक, 6.(द) उपर्युक्त में से सभी, 7.(द) कृषि लागत एवं मूल्य आयोग, 8.(ब) आंध्रप्रदेश, 9.(द) सिल्वर आयोडाइड, 10.(अ) सोना, 11.(अ) सोना, 12.(ब)प्लेटिनम, 13.(अ)नंद, 14.(द)भारतीय तथा यूनानी कला का, 15.(अ) चंद्रगुप्त मौर्य, 16.(स)269-232 ई.पू., 17.(स) दास केपिटल, 18.(अ)दस्तक, 19.(ब) सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा, 20.(ब) बेंगलुरु, 21.(अ) चाय उद्योग,  22.(स) अमीनो अम्ल से, 23.(द) 687 दिन, 24.(स) काका कालेलकर, 25.(ब)15 फरवरी 1985, 26.(अ)सुरेंद्रनाथ बनर्जी ने, 27.(द)राष्ट्रपति का,  28.(स) सातवीं पंचवर्षीय योजना में।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news