सामान्य ज्ञान
आयरन पर्वत
08-Jun-2022 11:40 AM
आयरन पर्वत, संयुक्त राज्य अमरीका के मिसौरी राज्य के पूर्वी भाग में स्थित सेंट फ्रांको पर्वत के दक्षिणी भाग का एक शिखर है (ऊंचाई 1 हजार 77 फुट)। मिसिसिपी नदी यहां से पूर्व की ओर लगभग 38 मील की दूरी पर है।
आयरन पर्वत हैमेटाइट नामक लोहे के अयस्क का अनुपम भंडार है। यह कच्चा लोहा संपूर्ण संयुक्त राज्य में अपनी विशुद्धता में सर्वप्रथम है। यहां खुदाई का कार्य सर्वप्रथम 1845 ई. में आरंभ हुआ। उस समय एक पातालतोड़ कुआं (आर्टीजिय़न वेल) 152 फुट की गहराई तक खोदा गया । खुदाई में स्पष्ट हुआ कि यह संपूर्ण क्षेत्र चुंबकीय कच्चे लोहे का नहीं बना है।