सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 मई
28-May-2022 9:26 AM
हर दिन हॉट सीट 28 मई

1. किस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक की सूची में डाला है?

(अ) एचडीएफसी (ब) भारतीय महिला बैंक (स) पीएनबी (द) आईडीबीआई 

2. संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य किसे चुना गया है?

(अ) अर्चना पंडित (ब)एस.के. सिंह (स) अलका सिंह (द) हेमचंद्र गुप्ता

3. ओएनजीसी विदेश का अध्यक्ष किसे चुना गया है?

(अ) एन.के. सिंह (ब) नरेंद्र कुमार वर्मा (स) अर्चना रामसुंदर (द) अल्पना सिंह

4. विश्व का सबसे बड़ा महासागर है?

(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर

5. निम्नलिखित में किस महासागर को छिपता हुआ महासागर कहा जाता है?

(अ) प्रशांत महासागर (ब) अटलांटिक महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर

6. सोडियम क्लोराइड में कौन सी अशुद्धता वायुमंडल में नमी सोखती है?

(अ) कैल्शियम क्लोराइड (ब) मैग्नीशियम क्लोराइड (स) पोटैशियम क्लोराइड (द) सोडियम सल्फेट

7. वाटर टैंकों में शैवाल को नष्ट करने के लिए किस रसायन का प्रयोग किया जाता है?

(अ) कॉपर सल्फेट (ब) मैग्नीशियम सल्फेट (स) जिंक सल्फेट (द) नाइट्रिक अम्ल

8. सेतुसमुद्रम परियोजना जिन्हें जोड़ती हैं, वे हैं-

(अ) पाक खाड़ी और पाक जल संधि (ब) पाक खाड़ी और बंगाल की खाड़ी (स) कुमारी अंतरीप और मन्नार की खाड़ी (द) मन्नार की खाड़ी और पाक की खाड़ी

9. भारत में प्रतिवर्ष निम्न में से किस देश की जनसंख्या के बराबर वृद्धि हो रही है?

(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) दक्षिण अफ्रीका (स) अर्जेंटीना (द) ब्राजील

10. राष्ट्रीय जनगणना, 2001 के जनगणना आयुक्त कौन थे?

(अ) जे.के.बंठिया (ब) डी.के. सीकरी (स) आर.ए. नंदा (द) के.सी. पंत

11. पनियान तथा इरूला जनजातियां निम्न में से किस राज्य में निवास करती हैं?

(अ) आंध्रप्रदेश (ब) तमिलनाडु (स) केरल (द) महाराष्ट्र

12. झारखंड राज्य की सबसे बड़ी जनजाति है?

(अ) उरांव  (ब) मुंडा (स) हो (द) संथाल

13. गांधीवादी समाजवाद किस राजनीतिक दल का वैचारिक नारा है?

(अ) कांग्रेस आई का (ब) भाजपा का (स) सीपीआई (एम) का (द) जनता दल का

14. किसी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिह्न आवंटन के निर्णय के विरूद्ध निम्न में से कहां अपील की जा सकती है?

(अ)  सर्वोच्च न्यायालय (ब) उच्च न्यायालय (स) राष्ट्रपति  (द) लोकसभा अध्यक्ष

15. पशु पक्षी चुनाव चिह्न रहने के कारण निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किस राजनीतिक दल ने सर्वप्रथम नवंबर 1994 में अपना चुनाव चिह्न बदला?

(अ)  फारवर्ड ब्लॉक (ब) सिक्किम संग्राम परिषद् (स) मिजो नेशनल फ्रंट (द) असम गण परिषद्

16. परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?

(अ) पांचवां (ब) छठा (स) सातवां (द)आठवां

17. अप्रैल 1990 में आईडीबीआई के सहायक के रूप में निम्नलिखित में से किसकी स्थापना की गई?

(अ)भारतीय औद्योगिक वित्त निगम (ब) भारतीय औद्योगिक ऋण एवं निवेश निगम (स) भारतीय औद्योगिक पुनर्निर्माण बैंक (द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक

18. जिस विदेशी मुद्रा में शीघ्र देशांतरण की प्रवृत्ति हो, उसे कहते हैं?

(अ) दुर्लभ मुद्रा (ब) सुलभ मुद्रा (स) स्वर्ण मुद्रा (द) गरम मुद्रा

19. भारत में मुद्रा जारी करने का एक मात्र अधिकार (एक रुपए के सिक्कों तथा नोटों को छोडक़र) निम्नलिखित में से किसके पास है?

(अ) भारत सरकार (ब) योजना आयोग (स) भारतीय स्टेट बैंक (द) भारतीय रिजर्व बैंक

20. निम्नलिखित में से किसको वास्तविक मजदूरी (वेतन) का प्रमुख निर्धारित माना जाता है?

(अ) अतिरिक्त आमदानी (ब) कार्य की प्रवृत्ति (स) पदोन्नति की संभावना (द) मुद्रा की क्रय शक्ति

21. प्रात:काल में गाया जाने वाला राग है?

(अ) टोड़ी (ब) दरबारी (स) भोपाली (द) भीमपलासी

22. सुविख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का संबंध है?

(अ) बनारस घराना से (ब) लखनऊ घराना से (स) जयपुर घराना से (द) इनमें से कोई नहीं

23. निम्नलिखित में से कौन प्रसिद्ध वायलिन वादक हैं?

(अ) प्रो. टी.एन. कृष्णन (ब) सोनल मानसिंह (स) परवीन सुल्ताना (द) अमृता शेरगिल

24. सितार का जनक निम्नलिखित में से किसको माना जाता है?

(अ) तानसेन (ब) बैजू बावरा (स) अमीर खुसरो (द) बड़े गुला अली खां

25. अद्र्ध चंद्राकार मरस्थलीय आकृति किस नाम से जानी जाती है?

(अ) एरेट (ब) सीफ (स) बरखान (द) गारा

26. फोटोग्राफिक फिल्म पर किस धातु की ब्रोमाइड की पहली परत होती है?

(अ) प्लेटिनम (ब) मैग्नीशियम (स) चांदी (द) सोना

27. राजस्थान भारत मेें किसका सर्वाधिक उत्पादक है?

(अ) ग्रेनाइट (ब) कपास (स) ऊन  (द) मसाले

28. निम्नलिखित में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?

(अ) लाल (ब) बैंगनी (स) पीला (द) हरा

----------

सही जवाब- 1.(ब) भारतीय महिला बैंक, 2.(द) हेमचंद्र गुप्ता, 3.(स) अर्चना रामसुंदर, 4.(अ) प्रशांत महासागर, 5.(द) आर्कटिक महासागर, 6.(ब)मैग्नीशियम क्लोराइड, 7.(अ)कॉपर सल्फेट,  8.(द) मन्नार की खाड़ी और पाक की खाड़ी, 9.(अ) ऑस्ट्रेलिया, 10.(अ) जे.के.बंठिया, 11.(स) केरल, 12.(द) संथाल, 13.(ब) भाजपा का, 14.(अ) सर्वोच्च न्यायालय, 15.(अ) फारवर्ड ब्लॉक, 16.(ब) छठा, 17.(द) भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, 18.(द) गरम मुद्रा, 19.(द) भारतीय रिजर्व बैंक, 20.(द) मुद्रा की क्रय शक्ति, 21.(ब) दरबारी, 22.(अ) बनारस घराना से, 23.(अ) प्रो. टी.एन. कृष्णन, 24.(स) अमीर खुसरो, 25.(स) बरखान, 26.(स) चांदी, 27.(अ)ग्रेनाइट, 28.(ब) बैंगनी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news