सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 1 जून
01-Jun-2022 8:15 AM
हर दिन हॉट सीट 1 जून

 1. हाल ही में सर्वविख्यात माया एजिलो का निधन हो गया है, वे कौन है?

(अ) लेखाकार (ब) चित्रकार (स) राजनीतिज्ञ (द) गायक

2. किस देश ने भारत को कर संबंधित सूचना देने का फैसला किया है?

(अ) सिंगापुर (ब) इटली (स) मॉरीशस (द) ब्राजील

3. फीफा विश्वकप 2014 का आयोजन निम्नलिखित में से किस देश में होने वाला है?

(अ) सिंगापुर (ब) जापान (स) ब्राजील (द) रूस

4. किस राज्य ने कैदियों के बच्चों के लिए वित्तीय सहायता देने के लिए योजना लागू की है?

(अ) ओडिशा (ब) झारखंड (स) दिल्ली (द) महाराष्ट्र

5. 35वें राष्ट्रीय खेलों के लिए राजदूत किसे नियुक्त किया गया है?

(अ) पंकज आडवाणी (ब) सचिन तेंदुलकर (स) कपिल देव (द) बिशन बेदी

6. पेयरअप क्या है?

(अ)भोजन की बर्बादी रोकने के लिए आधुनिक संगणक उपकरण (ब) हवाई जहाज के लिए सुरक्षित उतार के लिए उपकरण (स)मिसाइल (द) ई-कॉमर्स प्लेटफार्म

7. विश्व का सबसे ऊंचा ज्वालामुखी पर्वत कोटोपैक्सी कहां स्थित है?

(अ) जापान (ब) फिलीपीन्स (स) इक्वेडोर (द) हवाई द्वीप

8. स्ट्राम्बोली किस प्रकार का ज्वालामुखी है?

(अ) जागृत(ब) सुसुप्त (स)मृत या शांत (द) इनमें से कोई नहीं

9. फौसा मैग्रा है एक प्रकार का?

(अ) ज्वालामुखी (ब) वी आकार की घाटी (स) भं्रशोत्थ पर्वत (द) दरार घाटी

10. सौंदरानंद किसकी रचना है?

(अ)अश्वघोष की(ब) बाणभट्ट की (स)भवभूति की(द) भास की

11. बिंदूसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा?

(अ) स्वर्णगिरि (ब)तक्षशिला (स)उज्जैन  (द) तोशालि

12. विश्व में संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी मानव जाति निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) कॉकासोएड्स (ब) मंगोलाई (स) नीग्रोस (द) आस्ट्रेलियाई

13. ईस्ट तिमोर की राजधानी निम्नलिखित में से कौन सी है?

(अ) डार्विन (ब) दिलि (स) सेमारंग (द) जकार्ता

14. सबसे बड़ा द्वीप समूह कौन सा है?

(अ) अंडमान निकोबार (ब) इंडोनेशिया (स) जापान (द) वेस्टइंडीज

15. किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने साम्प्रदायिक फैसला दिया?

(अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड (ब) स्टैलने बाल्डविन (स) नोविल चेम्बरलेन (द) विन्स्टन चर्चिल

16. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र निम्नलिखित में से किस शासक ने पहली बार जीता?

(अ) हर्ष (ब) स्कंदगुप्त (स) विक्रमादित्य (द) चंद्रगुप्त मौर्य

17. सिटी ऑफ सेवेन हिल्स के नाम से निम्न में से कौन सा नगर जाना जाता है?

(अ) रोम (ब) वर्लिन (स) जकार्ता (द) थिम्पू

18. क्रीमी लेयर का संबंध किससे है?

(अ) बायोस्फियर से (ब) सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से (स) डेरी उत्पादों से (द) इनमें से कोई नहीं

19. बिना ऑक्सीजन के विश्व के सर्वोच्च पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाला प्रथम भारतीय पर्वतारोही होने का गौरव किसे प्राप्त है?

(अ) तेजजिंग नोर्गे (ब) फू दोरजी (स) शेरपा आंगरीटा (द) इनमें से कोई नहीं

20. विश्व का चीनी भंडार या चीनी का प्याला के नाम से निम्नलिखित में से कौन सा देश जाना जाता है?

(अ) श्रीलंका (ब) पाकिस्तान (स) भारत (द) क्यूबा

21. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?

(अ)पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप(स) कांच द्वीप(द) कुश द्वीप

22. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है?

(अ) मर्ग (ब) बुग्याल (स) पयार (द) दुआर

23. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?

(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि 

24. जैन धर्म में पूर्णज्ञान के लिए किस शब्द का उपयोग किया जाता हैं?

(अ) जिन (ब) रत्न (स) कैवल्य (द) निर्वाण

25. जैन धर्म का आधारभूत बिंदू है?

(अ) कर्म (ब) निष्ठा (स)अहिंसा (द) विराग

26. बच्चे की सामान्य सेहत के बारे में किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है?

(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर (ब) संपूर्ण परीक्षण के द्वारा (स) कुछ परीक्षण करके (द) इनमें से कोई नहीं

27. शनि के इर्द-गिर्द घेरों में निम्न में से क्या है?

(अ)केवल गैसें हैं (ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है (स) केवल अवशिष्ट का ढेर है (द)इनमें से कोई नहीं

28. ई.पू. छठी शताब्दी के दौरान और उसके बाद बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?

(अ) उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग (ब) जनजातीय समाज ने अधिक व्यवस्थित जीवन का मार्ग प्रशस्त किया (स) व्यापार एवं वाणिज्य का उल्लेखनीय विकास (द)इनमें से कोई नहीं

29. डूरण्ड लाइन निम्नलिखित दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?

(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (स) भारत और चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको

-------

सही जवाब- 1.(अ) लेखाकार, 2.(स) मॉरीशस, 3.(स) ब्राजील, 4.(स) दिल्ली, 5.(ब) सचिन तेंदुलकर, 6.(अ)भोजन की बर्बादी रोकने के लिए आधुनिक संगणक उपकरण, 7.(स) इक्वेडोर, 8.(अ) जागृत, 9.(अ) ज्वालामुखी, 10.(अ) अश्वघोष की, 11.(ब)तक्षशिला, 12.(अ) कॉकासोएड्स,13.(ब)दिलि, 14.(ब) इंडोनेशिया, 15. (अ) रैम्जे मैकडोनाल्ड, 16.(द) चंद्रगुप्त मौर्य, 17.(अ) रोम, 18.(ब) सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से, 19.(ब) फू दोरजी, 20.(द)क्यूबा, 21.(ब) जम्बू द्वीप, 22.(अ)मर्ग,  23.(स)अजंता, 24.(स)कैवल्य, 25.(स)अहिंसा, 26.(अ) बाल, नाखून व चमड़ी देखकर, 27.(ब) चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है, 28.(अ) उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग, 29.(ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान।

----

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news