सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट -31 मई
31-May-2022 12:52 PM
हर दिन हॉट सीट -31 मई

 1. किशन ताडवी किस खेल से संबंधित है?

(अ) लंबी दौड़ (ब)भाला फेंक (स)चक्का फेंक (द)लंबी कूद

2. विश्व कछुआ दिवस कब मनाया जाता है?

(अ) 7 मई (ब) 10 मई (स) 15 मई (द) 23 मई

3. भारतीय मूल के किस छात्र ने नेशनल ज्यॉगरफिक बी (हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य त्रद्गशद्दह्म्ड्डश्चद्धद्बष् क्चद्गद्ग) प्रतियोगिता जीती है?

(अ) अखिल रेकूलपेल्ली (ब) राजेश गुप्ता (स) जोगेंद्र बेहरा (द) मिशिरूल हसन

4. नागालैंड का मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?

(अ) दोरजी खांडू (ब)टीआर जिलियांग (स)ईयन खामा (द) गेगोन्ग अपांग

5. हाल ही में भारत के महावाणिज्य दूतावास पर आतंकवादी हमला हुआ है। यह महावाणिज्य दूतावास अफगानिस्तान में किस स्थान पर है? 

(अ) मजू ए शरीफ (ब) हेरात (स) काबुल (द) कंधहार

6. निम्नलिखित में से कौन सा दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है?

(अ) माना दर्रा एवं नीति दर्रा (ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा (स) शिपकी ला एवं यांग्याप दर्रा (द) बुर्जिल एवं जोजिला दर्रा

7. गारो, खासी एवं जयंतियां पहाडिय़ां संरचना एवं उत्पत्ति की दृष्टि से निम्नलिखित में से किसका भाग है?

(अ) हिमालय पर्वत श्रेणी का (ब) पूर्वांचल की पहाड़ी का (स) अराकान पर्वत का (द) प्रायद्वीपीय पठार का

8. डूरण्ड लाइन निम्नलिखित दो देशों के बीच की सीमा रेखा है?

(अ) भारत और पाकिस्तान (ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान (स) भारत और चीन (द) संयुक्त राज्य अमेरिका और मैक्सिको

9. लघु हिमालय श्रेणी के ढालों पर मिलने वाले छोटे-छोटे घास के मैदानों को जम्मू कश्मीर में क्या कहा जाता है?

(अ) मर्ग (ब) बुग्याल (स) पयार (द) दुआर

10. निम्न विधेयकों में से किसका एक भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है?

(अ) साधारण विधेयक (ब) धन विधेयक (स) वित्त विधेयक (द) संविधान संशोधन विधेयक

11. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(अ) अनुक्रियाशील सरकार (ब) उत्तरदायी सरकार (स) संघीय सरकार (द) राष्ट्रपतीय सरकार

12. रॉकीज, एंडीज, एटलस, आल्प्स, हिमालय आदि किस प्रकार के पर्वत हैं?

(अ) वलित पर्वत (ब) अवशिष्ट पर्वत (स) ब्लॉक पर्वत (द) इनमें से कोई नहीं

13. ऋग्वेद में कितने मंडल हैं?

(अ) दस (ब) पांच (स) नौ (द) दो

14. राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?

(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को

15. केंद्रीय मंत्रिमंडल में निम्नलिखित में से कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?

(अ)केंद्रीय मंत्री (ब)राज्यमंत्री (स)उपमंत्री (द)इनमें से कोई नहीं

16. भारत में निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणी केवल एक राज्य में फैली हुई है?

(अ) अरावली (ब) सतपुड़ा (स) अजंता (द) सह्यादि

17. जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग ने प्रथम बार किस वर्ष और किस सम्मेलन में विधिवत पाकिस्तान के गठन की मांग की?

(अ)1937-कराची सम्मेलन (ब)1940-लाहौर सम्मेलन (स)1943-ढाका सम्मेलन (द)1944-हैदराबाद सम्मेलन 

18. गुन्नार कार्ल मिर्डल द्वारा लिखित एशिएन ड्रामा निम्रलिखित विषयों में से किससे संबंधित है?

(अ) एशिया में रंगशाला संचेतना (ब) अर्थशास्त्र (स)अंतर्राष्ट्रीय राजनीति (द) भारत की पूर्व-अभिमुख नीति

19. श्री राजीव माथुर को राष्ट्रपति ने निम्नलिखित में से किस पद पर नियुक्त किया है?

(अ) आईबी निदेशक (ब) मुख्य सूचना आयुक्त (स) मुख्य न्यायाधीश (द) राज्यपाल

20. हाल ही में किस सेना प्रमुख ने दक्षिण पश्चिम कमान मू्ख्यालय़ (जयपुर) का दौरा किया है?

(अ) जनरल वीर सिंह (ब) जनरल विक्रम सिंह (स) जनरल दलबीर भंडारी (द) जनरल प्रताप सिंह

21. लोकसभा में स्पीकर का निर्वाचन होता है?

(अ) संसद के सभी सदस्यों द्वारा (ब) लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा (स) प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा (द) लोकसभा के बहुमत दल के सदस्यों द्वारा

22. लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) किसके द्वारा नियुक्त किया जाता है?

(अ) संबंधित सदन द्वारा (ब) निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा (स) प्रधानमंत्री द्वारा (द) राष्ट्रपति द्वारा

23. फिलीपीन्स में कौन सा ज्वालामुखी लगभग छह शताब्दियों तक सुप्त रहने के बाद फट पड़ा था?

(अ) माउण्ट बैरन (ब) माउण्ट फ्यूजीयामा (स) माउण्ट उन्जेन (द) माउण्ट पिनेटुबो

24. पृथ्वी के नीचे द्रवित शैल कहलाता है?

(अ) बैसाल्ट (ब) लेकोलिथ (स) लावा (द) मैग्मा

25. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

(अ) पेडीप्लेन (ब) पेनीप्लेन (स) एचप्लेन (द) पैनप्लेन

26. आटे में खाने वाला सोडा मिलाया जाता है, क्योंकि?

(अ) इससे रोटियां स्वादिष्ट बनती हैं (ब) आटे को गूंथने में कम जल की आवश्यकता होती है (स) खाने वाला सोडा कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त करता है, जिससे रोटी फूल जाती है (द) उपर्युक्त सभी

27. निम्नलिखित में से कौन सी रेलगाड़ी देश के सबसे लंबे रेलमार्ग पर चलती है?

(अ) जी.टी.एक्सप्रेस (ब) जम्मू-कन्याकुमारी एक्सप्रेस (स) गोरखपुर-कोच्चि एक्सप्रेस (द) कर्नाटक एक्सप्रेस

-----

 सही जवाब-1.(अ) लंबी दौड़, 2.(द)23मई, 3.(अ)अखिल रेकूलपेल्ली, 4.(ब) टीआर जिलियांग, 5.(ब)हेरात, 6.(ब) नाथूला एवं जैलेप्ला दर्रा, 7.(द)प्रायद्वीपीय पठार का, 8.(ब) पाकिस्तान और अफगानिस्तान, 9.(अ) मर्ग,  10.(द) संविधान संशोधन विधेयक, 11.(स) संघीय सरकार, 12.(अ) वलित पर्वत, 13.(अ)दस, 14.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 15.(ब) राज्य मंत्री, 16.(स)अजंता, 17.(ब) 1940-लाहौर सम्मेलन, 1915, 18.(ब)अर्थशास्त्र, 19.(ब) मुख्य सूचना आयुक्त, 20.(ब)जनरल विक्रम सिंह, 21.(ब)लोकसभा के सभी सदस्यों द्वारा, 22.(द) राष्ट्रपति द्वारा, 23.(द)माउण्ट पिनेटुबो, 24.(द)मैग्मा, 25.(ब) पेनीप्लेन, 26.(स) खाने वाला सोडा कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त करता है, जिससे रोटी फुल जाती है, 27.(ब) जम्मू-कन्याकुमारी एक्सप्रेस।

----

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news