राजनांदगांव

जयंती पर महेंद्र कर्मा को किया याद
06-Aug-2021 6:10 PM
जयंती पर महेंद्र कर्मा को किया याद

अंबागढ़ चौकी, 6 अगस्त। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बस्तर टाईगर के नाम से विख्यात महेन्द्र कर्मा की जयंती गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते पार्टी की मजबूती के लिए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।  इस दौरान पूर्व सांसद महेन्द्र कर्मा के जीवन संघर्ष व छग के विकास में दिए गए योगदान को याद करते कहा कि प्रदेशवासी श्री कर्मा के योगदान को कभी भूला नहीं पाएंगे। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने कर्मा के व्यक्तित्व, जीवन यात्रा तथा  उनके योगदान व बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया। समारोह में जसवंत साहू, मनीष बंसोड, अविनाश कोमरे,  शंकर निषाद,  प्रमोद ठलाल, संदीप दुबे, तौसीद रब्बानी, विनोद डेहरिया, हुमन साहू, गोलू सिन्हा, पवन ठाकुर, माखनलाल, सुमीत यादव, डेविड ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news