राजनांदगांव

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने की मंडल अध्यक्षों की घोषणा
07-Aug-2021 4:35 PM
भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने की  मंडल अध्यक्षों की घोषणा

राजनांदगांव, 7 अगस्त। जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रशांत कोड़पे, विवेक शर्मा, गोविंद देवांगन, नोमेश वर्मा घुमका, आशीष डोंगरे, आशीष द्विवेदी, देवा झा को दी गई है। महामंत्री डिकेश साहू डोंगरगांव और आकाश चोपड़ा को नियुक्त किया गया है। 

मंत्रीगण प्रवीण मंडावी मानपुर, पिंटू वर्मा, आयश सिंह बोनी खैरागढ़, ज्ञानेश गुप्ता, अमनदीप भाटिया डोंगरगढ़, शिवम यादव, उज्जवल कसेर, कोषाध्यक्ष नीरज यादव खुज्जी, सह कोषाध्यक्ष जवाहर बैद, राजा जैन डोंगरगांव, रोहित मनकानी, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित मोटवानी गंडई, शशिकांत गंजीर, संयम शर्मा, अनिल शर्मा, प्रशिक्षण प्रमुख डब्बू चांडक मानपुर, आदित्य पराते, जयप्रकाश मसकरे साल्हेवारा, अंकित खंडेलवाल, अनंत तिवारी कुमर्दा, शास. स्वाध्याय योजना प्रभारी सुनील मिश्रा छुरिया, लक्ष्मीकांत साहू मोखला, राहुल मिश्रा, लिटिल सरकार मोहला, कमलेश प्रजापति, मीडिया प्रभारी अरुणेश झा, मीडिया सह प्रभारी पेमन अग्रवाल मकरनपुर (घुमका), कार्यालय प्रभारी आशुतोष सिंह, कार्यालय सह-प्रभारी जसमीत सिंह भाटिया, प्रवक्ता जय शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी चेतन यादव, जॉनी वैभव रंगारे अंबागढ़ चौकी, दिव्यांश जैन डोंगरगांव, सोनू कसेर छुरिया, जयंत साहू डोंगरगढ़ बनाए गए हैं। कन्या शक्ति संयोजिका अंजली महूले डोंगरगढ़, दीपिका सोनकर, नेहा वैष्णव, सुमन मालू, धान्य वर्मा को नियुक्त की गई है।

मंडल अध्यक्ष राजनांदगांव उत्तर मंडल सज्जन सिंह ठाकुर, राजनांदगांव दक्षिण मंडल प्रखर श्रीवास्तव, राजनांदगांव ग्रामीण जितेन्द्र साहू, डोंगरगांव प्रवेश ठाकुर, अंबागढ़ चौकी काशी निषाद, कुमर्दा मुकेश साहू, कौड़ीकसा विजय फरदिया, मोहला मनोज नेताम, मानपुर चेतन साहू, छुरिया कांताप्रसाद साहू, घुमका ललित साहू, खैरागढ़ शौर्यादित्य सिंह, खैरागढ़ ग्रामीण वेदव्यास वर्मा, डोंगरगढ़ शहर सुमित मिश्रा, डोंगरगढ़ ग्रामीण राधवेंद्र वर्मा, एलबी नगर भोजराज वर्मा, पांडादाह भुवन वर्मा, छुईखदान ललित जैन, साल्हेवारा अनुज कुमार साहू और गंडई केशव साह को बनाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news