राजनांदगांव

संगीत सरिता ने दी रफी को श्रद्धांजलि
07-Aug-2021 5:15 PM
संगीत सरिता ने दी रफी को श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 07 अगस्त। नगर के संगीत प्रेमियों की संस्था संगीत सरिता ने गत् दिनों पाश्र्व गायक स्व. मो. रफी साहब की पुण्यतिथि पर संगीत संध्या का आयोजन किया। कार्यक्रम में संरक्षक सतीश चितलांग्या के मार्गदर्शन में संगीत सरिता के सदस्यों जेड रहमान, बीएल साहू, राजकुमार शर्मा, मनोज गुप्ता अग्रहरि, इंजी. बलविंदर सिंह कांडा, डॉ. महेश श्रीवास्ताव, डॉ. नीलू श्रीवास्ताव, रामकुमारी धु्रर्वा, विश्रुती मिश्रा, अरूण चौधरी, रजत अग्रहरि, विशेष श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव तथा रमेश चौहान ने रफी साहब को स्मरण कर गीत प्रस्तुत किया। डॉ. एनके मिश्रा ने माउथ आर्गन पर धुन बजाकर रफी साहब को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संगीत संयोजन संगीतकार प्रशांत कुशवाहा ने किया। तबले पर स्पोटर्स ऑफिसर अरूण चौधरी तथा ढोलक पर तरूण गढपायले ने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। उक्त आयोजन हाउसिंग बोर्ड कालोनी  में डॉ. महेश श्रीवास्तव के निवास में आयोजित हुआ। उपरोक्त जानकारी रजत अग्रहरि ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news