राजनांदगांव

भारत की जीत पर खिलाडिय़ों ने मनाई खुशी
07-Aug-2021 5:17 PM
भारत की जीत पर खिलाडिय़ों ने मनाई खुशी

आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां

राजनांदगांव, 07 अगस्त। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस जीत की खुशी भारत देश में मनाई जा रही है। हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में भी छत्तीसगढ हॉकी व जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से मानव मंदिर चौक तक खिलाडिय़ों ने भव्य रैली निकालकर मानव मंदिर चौक में आतिशबाजी कर केक काटकर और मिठाईयां बांटकर खुशी मनाई। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता समेत अन्य लोग शामिल थे।

इससे पूर्व भी भारतीय हॉकी टीम की जीत पर गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में भी राज्य युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, छग हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, एलेक्जेंडर किरो व वरिष्ठ हॉकी खिलाडिय़ों की उपस्थिति में खिलाडिय़ों के बीच केक काटर जीत की खुशी मनाई गई। इस दौरान सूर्यकांत जैन, विकास त्रिपाठी, हॉकी कोच भूषण सॉव, हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव, ऑशा थॉमस, दौलत चंदेल, गणेश प्रसाद शर्मा, अशोक यादव, अब्दुल कादिर, महेन्द्र सिंग ठाकुर, विरेन्द्र सिंग भाटिया, ज्ञानचंद जैन, कुमार स्वामी, राजू रंगारी, गुणवंत पटेल, डॉ. शास्त्री द्विवेदी, राम साहू, विकास वैष्णव, अनिल यादव, रामअवतार जोशी, प्रिंस भाटिया, ममता गुप्ता, राणविजय प्रताप सिंह, किशोर धीवर, विष्णु सिन्हा, तीरथ गोस्वामी, शब्बीर सोलंकी, मनीष गौतम आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news