राजनांदगांव

आज से मनाया जाएगा अगस्त क्रांति सप्ताह
07-Aug-2021 5:17 PM
आज से मनाया जाएगा अगस्त क्रांति सप्ताह

राजनांदगांव, 07 अगस्त। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने छत्तीसगढ़ के एक लाख 80 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 5 सूत्रीय मांगों को वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूर्ण करवाने हेतु संघर्षशील है।
प्रदेश अध्यक्ष रवि गड़पाले एवं प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सुदेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढिय़ा सरकार वर्तमान में अनियमित कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर रही है। जबकि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान अनियमित कर्मचारियों के संघर्ष के समय उनके मंचों में वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री, विभिन्न कैबिनेट मंत्री, विभिन्न विधायक तथा अनेक जनप्रतिनिधियों ने जा जाकर 10 दिनों में नियमितीकरण का वायदा किया था और सभी अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने छंटनी नहीं किए जाने एवं आउटसोसिंग बंद किए जाने के मुद्दे को जन घोषणा पत्र में सम्मिलित किया गया था।

जिलाध्यक्ष सुदेश यादव ने कहा कि 7 चरणों का आंदोलन अनियमित कर्मचारियों द्वारा चालू कर दिया गया है। आर या पार नियमित इस बार के तर्ज पर मुहिम चल रही है। प्रथम चरण में 11 जुलाई को प्रदेश के समस्त मुख्यालय में मशाल रैली निकाली गई और दूसरे चरण में 8 से 14 अगस्त तक अगस्त क्रांति सप्ताह मनाया जाएगा। जिसके अंतर्गत कल 8 अगस्त को अनियमित कर्मी जल समाधि लेने का कार्यक्रम लेंगे। जल समाधि को लेकर प्रदेश के लाखों अनियमित कर्मचारियों में एक सकारात्मक ऊर्जा की लहर चल पड़ी है। प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व संयोजक गोपाल प्रसाद साहू ने 2018 के अनियमित कर्मचारियों के क्रांतिकारी आंदोलन को याद किया और आगे यह बताया कि सरकार बने हुुए 1000 दिन पूरे होने को है, परन्तु वायदा अनुसार अभी तक अनियमित कर्मचारी के 10 दिन के भीतर नियमितीकरण किए जाने की घोषणा पूर्ण होने का दिव्य स्वप्न साकार नहीं हुआ है, कुल मिलाकर तमाम अनियमित कर्मचारी और उनका संगठन अब उग्रता के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन की ओर अग्रसर होते दिखाई दे रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news