दन्तेवाड़ा

केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एसकेएमएस का प्रदर्शन
10-Aug-2021 8:42 PM
केंद्र की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एसकेएमएस का प्रदर्शन

बचेली, 10 अगस्त। केंद्र सरकार की किसान व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को संयुक्त खदान मजूदर संघ (एसकेएमएस) ने नगर के मुख्य मार्ग हनुमान मंदिर के समीप लाल मैदान में विरोध प्रदर्शन किया गया।

यूनियन के पदाधिकारी बलबंत कौशल व टीजे शंकरराव ने कहा कि मोदी सरकार के आने से पूर्व सत्ता में रहते हुए कांग्रेस की सरकार ने भी आम जनता, किसानों और सरकारी कर्मचारियों के साथ हमेशा ऐसा ही छलावा किया है। इन दोनों कांग्रेसी सरकार एवं बीजेपी सरकार को सत्ता का लालच है। चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, जुमलेबाजी की जाती है, सत्ता पर आसीन होने के बाद इन सरकारों द्वारा सत्ता सुख भोगना एवं अदानी अंबानी जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है और जो सरकारी कंपनी फायदे में है, उनको लगातार बेचने का कार्य किया जा रहा है। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। पेट्रोल एवं डीजल के दाम लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज संयुक्त खदान मजदूर संघ बचेली द्वारा राष्ट्रपति के नाम 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news