दन्तेवाड़ा

आंध्र सांस्कृतिक समिति ने धूमधाम से मनाई रामनवमी व सीताराम कल्याणम
18-Apr-2024 10:45 PM
आंध्र सांस्कृतिक समिति ने धूमधाम से मनाई रामनवमी व सीताराम कल्याणम

अयोध्या के रामलला की तरह स्थापित की प्रतिमा, विधि-विधान पूर्वक पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 18 अप्रैल। आंध्रप्रदेश संास्कृतिक समिति बचेली के द्वारा बुधवार को प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी पर्व व सीताराम कल्याणम हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर समिति के भवन में विधि-विधानपूर्वक राम जी की पूजा संपन्न की गई। इस पूजा में आंध्र संस्कृति की झलक साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। यहां का सबसे आकर्षक केन्द्र था राम जी की प्रतिमा। अयोध्या के राममंदिर में स्थापित हुए प्रभु रामलला की प्रतिमा की तरह प्रतिमा यहां आंध्रभवन में भी स्थापित कर पूजा की गई।

ईश्वर राव के द्वारा बनाये गये इस मूर्ति को पारंपरिक वाद्य यंत्रों से तेलुगु परिवार के द्वारा राम मंदिर होते हुए आंध्रभवन लाया गया।

बुधवार को आंध्रप्रदेश के ताड़ेपल्ली गुडेम से आए पंडितों के द्वारा समाज एवं नगर के दंपत्तियों द्वारा सीताराम कल्याणम करवाया गया। भ्रदाचलम पालवंचा से आए रसोईयो द्वारा बनाये गये तेलुगु व्यंजनों को भंडारा में बांटा गया।

इस पूरे कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय रहा। सैकड़ों की संख्या में नगर के रामभक्त पूजा में शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news