राजनांदगांव

कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए जारी की राशि
25-Aug-2021 9:33 PM
कलेक्टर ने आपदा प्रभावितों के लिए जारी की राशि

राजनांदगांव, 25 अगस्त।  कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत अंबागढ़ चौकी और खैरागढ़ तहसील के आपदा प्रभावितों के लिए सहायता अनुदार राशि 7 लाख 80 हजार 716 रुपए जारी किया है। अंबागढ़ चौकी तहसील को एक व्यक्ति के तालाब में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रुपए सहायता राशि जारी किया गया है। इसी तरह खैरागढ़ तहसील को आंधी-तूफान से 9 मकान की आंशिक क्षति होने पर 28 हजार 516 रुपए, अतिवृष्टि से 43 मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 33 हजार रुपए, आग से 1 धान खरही क्षति होने पर 3 हजार 200 रुपए, आकाशीय बिजली गिरने से 4 गायों की मृत्यु होने पर 1 लाख 20 हजार रुपए, 4 बछडा एवं 2 बछिया की मृत्यु होने पर 96000 रुपए सहायता राशि जारी किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news