राजनांदगांव

निगम अमला ने किया प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण
27-Aug-2021 5:34 PM
निगम अमला ने किया प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण

निर्माण में मिट्टी का उपयोग करने निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 27 अगस्त।
नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर प्र. स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव एवं स्वास्थ्य अमला ने गुरुवार को शहर के गणेश प्रतिमा निर्माण स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा की अधिकतम उचाई 4 फीट रखने एवं प्रतिमा निर्माण के लिए मिट्टी का उपयोग करने की समझाईश दी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि कोविड-19 के तहत शासन से प्राप्त मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशानुसार तथा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के आदेशानुसार गणेश प्रतिमा का निर्माण एवं विक्रय किया जाना है। 
उन्होंने कहा कि गणेश प्रतिमा का निर्माण के लिए मिट्टी का उपयोग किया जाना है। शासन निर्देशानुसार प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमा का निर्माण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। यदि प्लास्टर ऑफ  पेरिस की प्रतिमा का निर्माण करते पाया जाएगा तो संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गणेश प्रतिमा की अधिकतम उंचाई 4 फीट रखा जाए, 4 फीट से अधिक की प्रतिमा निर्माण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के संबंध में शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशो का सभी मूर्तिकारों को अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। अपालन कि स्थिति में प्रशासन कार्रवाई हेतु बाध्य होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news