राजनांदगांव
व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
28-Aug-2021 7:34 PM
![व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर मंडल की कार्यकारिणी घोषित व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर मंडल की कार्यकारिणी घोषित](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1630159454G_LOGO-001.jpg)
राजनांदगांव, 28 अगस्त। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजा मखीजा की अनुशंसा एवं उत्तर मंडल भाजपा अध्यक्ष अतुल रायजादा के मार्गदर्शन में व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर मंडल के संयोजक पंकज जैन ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें पंकज वर्मा, खेमलाल साहू, सौरभ सिंह पायक, वेंकटेश राव, दीपक वाधवानी सह-संयोजक बने। कोषाध्यक्ष का कार्यभार अमन अग्रवाल को दिया गया है।
अंकित गड़वाल सोशल मीडिया प्रभारी होंगे। वहीं दर्शन चोटिया मीडिया का काम देखेंगे। किरण निषाद, कमल सिन्हा, तोमेश राहंगडाले, जीतू भट्टाचार्य, कौशल देवांगन, मनीष मानिकपुरी, रवि यादव, हितेश निषाद, गिरीश दास, अमित बजाज, धनंजय पांडे, मनीष यादव, आयुष सोनी सभी कार्यसमिति सदस्य होंगे।