राजनांदगांव

भाजपा की बूथ गठन की प्रक्रिया जोरों पर : मधु
29-Aug-2021 7:10 PM
भाजपा की बूथ गठन की प्रक्रिया जोरों पर : मधु

राजनांदगांव, 29 अगस्त। प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेशभर में बूथ गठन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसी के तहत जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव के नेतृत्व में भी राजनांदगांव ग्रामीण मंडल में बूथ गठन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। बूथ गठन में प्रत्येक बूथ से एक अध्यक्ष, सचिव सहित 25 सदस्य बनाया जा रहा है। ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथों का गठन कर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव  की उपस्थिति में बूथ गठन एवं सरल पोर्टल फार्म को जमा किया गया।

राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के प्रभारी सावन वर्मा ने बताया मंडल में कुल 100 बुथ हैं। जिसमें से 70 बूथों का गठन बूथ प्रभारी व बुथ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों में बैठक कर किया है। 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news