राजनांदगांव

राज्य सरकार खेल विकास के लिए सदैव तत्पर- जितेन्द्र
30-Aug-2021 6:20 PM
राज्य सरकार खेल विकास के लिए सदैव तत्पर- जितेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अगस्त।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं जिला हॉकी संघ राजनांदगांव तथा समस्त खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती खेल दिवस के रूप में नगर के खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाई।

इस अवसर पर सुबह 7 बजे गौरवपथ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से मेजर ध्यानचंद स्मारक पहुंचे। मेजर ध्यानचंद, एरमन आर. बेस्टीयन (ओलंपियन) एवं आरएन पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर, श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात् अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम परिसर में संगोष्ठी सभा का आयोजन युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार मुख्य अतिथि व अध्यक्षता राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छग हॉकी व जिला हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे शामिल थे। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मुदलियार ने कहा कि खिलाडिय़ों के खेल से ही अपने जीवन के हर जीत का पता चलता है। उन्होंने वर्तमान में जोन स्तर पर विभाजित किए गए खेल आयोजन को भी खेल मंत्री से बातचीत कर उन्हें सकारात्मक पक्ष में निर्णय लेने के लिए आग्रह करने की बात कही। राजनांदगांव के खेल जगत में विकास के लिए राज्य शासन से हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

अध्यक्षता करते श्री खान ने कहा कि जो बच्चे आज इस खेल से जुड़े हैं, वो अपने जीवन में एक लक्ष्य बनाकर खेले। जिससे वह अपने शहर का नाम पूरे देश में रौशन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद को आदर्श मानकर खेल भावना से खेले तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी नर्सरी का नाम रौशन करें। विशिष्ट अतिथि श्री अंसारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का आगमन सन् 1971 में राजनांदगांव की धरती पर हुआ था। हॉकी की नर्सरी की उपाधि राजनांदागांव को मेजर ध्यानचंद द्वारा दी गई थी तथा उनको नगर भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें राजनांदगांव के हर गली में हॉकी खेलते बच्चे को देखा था। हॉकी खिलाड़ी श्री चौबे ने ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर एक सदभावना मैच का आयोजन बालक वर्ग में राजनांदगांव ब्लू और राजनांदागवं रेड के मध्य खेला गया। जिसमें राजनांदगांव ब्लू ने सूट आउट में 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की। राजनांदगांव ब्लू ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के शुरूआती दौर में राजनांदगांव रेड ने 0 के मुकाबले 2 गोल से बढ़त बनाई रखी थी, किन्तु मैच के मध्यांतर के बाद राजनांदगांव ब्लू ने अपने फारवर्ड लाइन में बदलाव करते अपने शानदार मैच के प्रदर्शन की बदौलत 2 गोल की बराबरी कर ली। मैच के अंत में दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर रही। उक्त मैच का निर्णाय शूटआउट के दौरान लिया गया। जिसमें राजनांदगांव ब्लू ने 2 के मुकाबले 3 गोल से जीत दर्ज की। राजनांदगांव ब्लू की ओर से अर्जुन यादव एवं दूसरा गोल पीयूष साहू तथा तीसरा नवीन यादव ने किया। राजनांदगांव वाईट की ओर से लव यादव व संदीप यादव ने गोल किया । इस अवसर पर विजेता व उपविजेता टीम को शासन द्वारा ट्रैकशूट प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर ए.एक्का, के. राजेश्वर रॉव, भूषण साव, ज्ञानचंद जैन, अनुराज श्रीवास्तव, चेतन भानुशाली, अबिद बेग, प्रिंस भाटिया, मनीष गौतम, गणेश प्रसाद शर्मा, विजय शर्मा, विकास त्रिपाटी, अब्दुल कादिर, देवेन्द्र ठाकुर, संध्या पदम, शैलेन्द्र तिवारी, अश्वनी राजपूत, विष्णु सिन्हा, किशोर धीवर, तीरथ गोस्वमी, गुणवंत पटेल, कुलदीप कुंजेकर, तुलसी सिन्हा, मुन्ना जयसवाल, पूर्णिमा सक्सेना, पिंकी, किशोर धीवर, शबीर हैदर, अशोक विश्वकर्मा, संतोष चोखंद्रे, राम साहू, अशोक सेन, दीलिप रावत, तरूण यादव, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव आदि उपास्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रणविजय प्रताप सिंह व आभार प्रदर्शन ए. एक्का ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news