राजनांदगांव

संगीत विवि में मनी जन्माष्टमी
31-Aug-2021 8:51 PM
संगीत विवि में मनी जन्माष्टमी

खैरागढ़, 31 अगस्त़। विश्वविद्यालय परिसर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री मोक्षदा (ममता) चंद्राकर एवं विश्व विद्यालय परिवार द्वारा वासुदेव कृष्ण की वैदिक विधि से पूजा अर्चन किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शास्त्रीय संगीत पर आधारित सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। अंत में प्रसादी वितरण किया गया। डॉ. मंगलानंद झा द्वारा वैदिक पद्धति से पूजन कराया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर आईडी तिवारी प्रेम चंद्राकर प्रोफेसर काशीनाथ तिवारी प्रोफेसर राजन यादव डॉ. लकेश्वर वर्मा, डॉ. योगेंद्र चौबे, डॉ मानस साहू व विद्यार्थी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news