राजनांदगांव

राज्य सरकार कर रही सर्वांगीण विकास के कई काम
01-Sep-2021 7:21 PM
राज्य सरकार कर रही सर्वांगीण विकास के कई काम

मुदलियार का नागरिक अभिनंदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 1 सितंबर। 
जितेन्द्र मुदलियार का गत् दिनों शहर के इंदिरा नगर में छग युवा आयोग अध्यक्ष बनने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मुदलियार ने वार्डवासियों और कांग्रेसी नेताओं को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी। 

इस दौरान श्री मुदलियार ने वार्डवासियों को संबोधित करते कहा कि छग शासन की कई योजनाएं आम जनता तक पहुंचाने का कार्य हम कांग्रेसियों का मुख्य ध्येय है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा जनहित के मुद्दों के साथ-साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। मजदूर, व्यापारी, किसान, छात्र, गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों के अधिकार के लिए छग शासन द्वारा किए जा रहे कार्य आप लोगों के सामने है। कोरोनाकाल से लेकर अब तक सरकार ने युद्धस्तर पर अपनी योजनाओं से सभी वर्गों के लोगों को लाभान्वित किया है।
 इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, अल्प संख्यक अध्यक्ष राजिक सोलंकी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष लक्ष्मण साहू, शहर अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्राकर, शाहिद रजा, गणेश देवांगन, ईश्वर तिवारी, तरूण सुधारक, देवेन्द्र यादव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news