राजनांदगांव

नाचा को मिला ग्लोबल अवार्ड
07-Sep-2021 6:09 PM
नाचा को मिला ग्लोबल अवार्ड

याद किए गए नाचा के पुरोधा मंदराजी व खुमान को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 सितंबर।
अमेरिका के शिकागो शहर में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध रंग शैली -‘‘नाचा’’ को इस वर्ष का ग्लोबल अवार्ड मिलने से लोक कलाकारों में प्रसन्नता की लहर है। लोक संास्कृतिक संस्था ‘‘धरोहर (कन्हारपुरी )’’ द्वारा इस संदर्भ में एक सांगीतिक बैठकी का आयोजन कर नाचा के पुरोधा-पुरूष दाऊ मंदराजी को याद किया गया। वहीं 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सन् 1929 में खुर्सीटिकुल (डोंगरगांव ) में जन्मे सुप्रसिद्ध लोक संगीतकार व लोक सांस्कृतिक संस्था चंदैनी गोंदा के संगीत सर्जक खुमान साव को उनके जन्म दिन पर याद करते गायन वादन कर सुरमयी श्रद्धंाजलि दी गई।

इस अवसर पर कवि आत्माराम कोशा, नाचा कलाकार दाऊ चतुरसिंह बजरंग, छन्नूदास साहू, नत्थन दास, लोक गायक महादेव हिरवानी, तबला वादक दिनेश साहू, सहदेव साहू, महेन्द्र आदि ने स्व. साव के छत्तीसगढ़ी-गीत-संगीत में उल्लेखनीय योगदान को याद करते श्रद्धांजलि अर्पित की। लोक कलाकारों ने ‘नाचा’ को अमेरिका के शिकागो शहर में ग्लोबल अवार्ड ‘आर्गनाइजेश आफ द ईयर ’ से नवाजे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते एक-दूसरे को बधाई दी।

नाचा कलाकार चतुरसिंह बजरंग व रंगकर्मी धन्नुलाल सिन्हा ने बताया कि नाचा को अमेरिका में ग्लोबल अवार्ड मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाचा से जुड़े लोक कलाकारों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध संस्कृति और लोक पंरपराओं में रचा-बसा प्रदेश है। जिसकी खुबियों को देश-दुनिया तक पहुंचाया जाना हर छत्तीसगढिय़ो का कर्तव्य बनता है। इससे छत्तीसगढ प्रदेश व यहां रहने वालों की गौरव वृद्धि होती है। 
उक्त जानकारी नाचा कलाकार चतुरसिंह बजरंग ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news