राजनांदगांव

अवैध प्लाटों पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध बोर्ड
08-Sep-2021 1:17 PM
अवैध प्लाटों पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध बोर्ड

   अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्त हुआ प्रशासन     

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 सितंबर। शहर के अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में जमीन की खरीदी-बिक्री पर प्रशासन ने प्रतिबंधित का बोर्ड लगा दिया है। साथ ही भू-स्वामियों को नोटिस व एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर में अवैध कालोनी व प्लाटिंग पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी ने भू-स्वामियों को नोटिस व उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रहे हैं। अवैध प्लाटिंग की खरीदी से जनता को राहत देने नगर के अवैध प्लाटिंग क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित का सूचना पटल लगाया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में अवैध कॉलोनी निर्माण के उद्देश्य से छोटे भूखंड काटकर विक्रय करने वाले भूस्वामियों को कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश पर भू-स्वामियों को नोटिस जारी किया था। इस संबंध में पूर्व में भू-स्वामियों को नोटिस दिया गया था। नोटिस उपरांत भी अवैध रूप से जमीन विक्रय बंद नहीं होने व निगम में सूचना नहीं देने पर कलेक्टर के निर्देश पर पेंड्री क्षेत्र के 24 भू-स्वामियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गयी और अन्य क्षेत्र के भू-स्वामियों के विरूद्ध भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर सिन्हा के मार्गदर्शन में निगम की टीम ने मंगलवार को शहर के रेवाडीह, पेंड्री, चिखली, लखोली क्षेत्रों के अवैध प्लाटिंग क्षेत्र में जमीन खरीदी-बिक्री प्रतिबंधित का सूचना पटल लगाया, ताकि आम जनता बिना जानकारी के अवैध प्लाट की खरीदी कर परेशानी में न फंसे। उन्होंने नगर के भू-स्वामियों से अपील करते कहा कि अपने-अपने भूखंडों का शासन नियमानुसार नजूल व निगम से नियमितीकरण कराकर प्लाट वैध कराने की कार्रवाई करें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news