राजनांदगांव

10 गांवों की महिलाओं का सम्मान
08-Sep-2021 5:54 PM
10 गांवों की महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 8 सितंबर।
ग्राम पंचायत ठाकुरटोला में आदर्श युवा मंडल एवं वनांचल विकास मंच के तत्वावधान में ठाकुरटोला के आसपास के 10 गांवों की महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ठाकुरटोला में महिलाओं को कोरोना योद्धा सम्मान किए जाने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें 10 गांवों की स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया, जिसमें नया ठाकुरटोला,  राजा ठाकुरटोला, सिंगारपुर, भंडारपुर, मगरकुंड,  चुचुरुंगपुर, भदेरा, पटपर एवं अन्य गांव की महिलाएं शामिल हुईं। 

इस अवसर पर जिला किसान मोर्चा के महामंत्री खम्हन ताम्रकार ने कहा कि महिलाएं माता शक्ति का प्रतीक हैं और महिलाओं द्वारा ही बुराइयों का अंत किया जा सकता है। पूर्ण शराबबंदी को महिलाएं ही सार्थक बना सकती है। शराब जैसी बुराई आज समाज में हर तरफ देखने को मिलता है। शराब पीने के लिए लोगों को बस मौका चाहिए। शराबबंदी की मुहिम में महिलाओं के साथ पढ़े-लिखे समझदार व्यक्ति हमेशा कदम से कदम मिलाएगा, आप लोग शराबबंदी की मुहिम को ठाकुरटोला से ही आरंभ कर सकती हंै। 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम ठाकुरटोला की महिला समूह ने अपना अनुभव बताते कहा कि गांव में कच्चे शराब बनाने वालों के खिलाफ  अभियान छेड़ा गया था, जो कुछ दिन सफल भी रहा। महिला समूह ने नदी को अस्थायी बांध बनाकर खेतों की सिंचाई किए हैं। प्रत्येक मंगलवार को गांव में सफाई अभियान चलाया जाता है। ग्राम पटपर, भंडारपुर, भदेरा, मगरकुंड के महिला समूह ने कोरोनाकाल में लोगों के घर-घर जाकर कोरोना के खिलाफ  उन्हें हर संभव जागरूक करने का प्रयास किया है।

कार्यक्रम में लाल रोहित सिंह पुलस्थ, दुजेराम वर्मा, महामंत्री मुखचंद नायक, डॉ. डेरालाल मसखरे, ललिता मानिकपुरी, रामगुलाल रजक, गजकुंवर पुलस्थ सरपंच ठाकुरटोला, भुवनेश्वर सेन, देवलाल साहू, डॉ. दीपेन्द्र ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी माताएं उपस्थित रहीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news