राजनांदगांव

बूथों पर कार्यकर्ताओं को साधने बनी रणनीति
09-Sep-2021 5:51 PM
बूथों पर कार्यकर्ताओं को साधने बनी रणनीति

भाजपा बैठक में संगठन की कार्ययोजना पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 9 सितंबर।
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में बुधवार को जिले के आला नेताओं के साथ हुई बैठक में बूथों पर कार्यकर्ताओं को साधने की रणनीति पर अहम चर्चा हुई। पार्टी नेताओं को संगठन ने प्रत्येक बूथों पर 25 नए सदस्य बनाए जाने का निर्देश दिया है। साय ने विशेष चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया कि निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास होने चाहिए। वहीं प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बैठक की कार्ययोजना पर विस्तार से अपने विचार रखते कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि बैठक में 25 सितंबर तक बूथ स्तर की समिति बनाने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारियों को दिशा-निर्देश देते कहा गया कि संपर्क और प्रवास से बूथ के कार्यकर्ताओं तक पहुंचना एवं शक्ति केंद्र तक जाने से कार्यकर्ताओं का विश्वास संगठन के प्रति बढ़ता है, इसलिए सभी मंडल प्रभारियों एवं मोर्चा के अध्यक्षों से अपने-अपने मंडल में कार्यकारिणी बनाने एवं संपर्क हेतु प्रवास करने का निवेदन प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने करते कहा कि भाजपा का संगठनात्मक ढांचा कार्यकर्ता आधारित होता है, इसलिए कार्यकर्ता का विश्वास एवं बूथ अध्यक्ष की प्रतिष्ठा मान-सम्मान एवं बूथ पालक से मिलकर चलने से संगठन मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि प्रवास का उद्देश्य कार्यकर्ता के लिए होना चाहिए। कार्यक्रम के लिए प्रवास तो सतत होते रहते हैं, परंतु कार्यकर्ता को जानना, समझना एवं उसके सुख दुख में भागीदार होना एक नेतृत्वकर्ता की सफल निशानी होती है और इसी से संगठन बनता है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया। बैठक का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने जिला भाजपा की गतिविधियों को प्रस्तावना संदेश के माध्यम से बताया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश गांधी एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सचिन बघेल ने किया

मीडिया सेल के अनुसार बैठक में बूथों के पुनर्गठन करने में राजनांदगांव ग्रामीण को शत-प्रतिशत गठन करने पर संगठन महामंत्री पवन साय ने खुशी जाहिर की एवं सभी मंडल अध्यक्षों को इससे प्रेरणा लेने की बात भी कही। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, अशोक शर्मा, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, मधुसूदन यादव, संतोष अग्रवाल, कोमल जंघेल, संजीव शाह, विनोद खांडेकर, विक्रांत सिंह, सचिन बघेल, दिनेश गांधी, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, रमेश पटेल, आरपी दिवेदी, रमेश हिडामे, मदन साहू, डोमन साहू, शशिकांत द्विवेदी, मूलचंद लोधी, खोरबाहरा यादव, विकेश गुप्ता, वीरेंद्र जैन, दिलीप भाई, संजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, पवन मेश्राम, कमल सोनी, हीरेन्द्र साहू, राधेश्याम शर्मा, रविन्द्र सिंह, अरुण शुक्ला, त्रिगुण टांक सहित सभी 20 मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news