राजनांदगांव

हम जल्द ही सत्ता में करेंगे वापसी- अमित साहू
09-Sep-2021 6:06 PM
हम जल्द ही सत्ता में करेंगे वापसी- अमित साहू

भाजपा की रीढ़ की हड्डी भाजयुमो- मोनू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 9 सितंबर।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष की नई टीम के गठन के एक माह बाद प्रथम कार्यसमिति की बैठक बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा कि हम भाजपा की रीढ़ हैं, आने वाले दिनों में हमें इतनी मेहनत करनी है कि हम पार्टी के प्राण बन जाएं। विपक्ष की भूमिका में हम और मजबूत हुए हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार की नीतियों, रीतियों के खिलाफ  हम लोगों के बीच जाकर इस व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और सत्ता में वापसी करेंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्यों और 20 मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री और पदाधिकारी शामिल थे। 

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि मैं भरोसा दिलाता हूं कि यह दिन दूर नहीं है। हम सभी मिलकर जमीनी लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी में मिलने वाले अवसर के विषय मेें कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी में मिलने वाले अवसर के विषय में भी कहा। उन्होंने कहा कि आज मंच पर जो नेतृत्व बैठा हुआ है, यह आपके ही बीच से निकलकर सामने आया है। आप ठान लें कि संगठन को लेकर पूरे समर्पण के साथ हम मोर्चे पर भाजपा का झंडा उठाए रखना है और वह दिन भी आए कि आप इस मंच पर या शायद मेरी जगह पर खड़े हो। 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम सबको भाजयुमो में काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है और यह रीढ़ की हड्डी जितनी मजबूत होगी, भाजयुमो जितना मजबूत होगा, उतना ही भाजपा मजबूत होगी। हम सबको विपक्ष की अहम भूमिका निभाते भाजयुमो के बैनर तले अंधी, बहरी, गूंगी भूपेश सरकार के कानों तक उस आवाज को जन-जन तक पहुंचाएंगे। कांग्रेस सरकार की खिलाफत का आगाज हो चुका है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की 2023 में सरकार बनानी है, जिस पर भाजयुमो राजनांदगांव का अहम योगदान होगा।

बैठक में मुख्य वक्ता भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नीलू शर्मा, गीता साहू, विक्रांत सिंह, किशुन यदु, कैलाश शर्मा, अतुल रायजादा, तरुण लहरवानी, रोहित चंद्राकर, भावेश बैद, आलोक श्रोती, गोलू सूर्यवंशी, समीर श्रीवास्तव, नरेंद्र हंसा, अनुराग चौरसिया मौजूद रहे। 
मंच संचालन डीकेश साहू, आकाश चोपड़ा, नीरज यादव ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news