राजनांदगांव
घर में रखा मोबाइल पार
09-Sep-2021 6:08 PM
![घर में रखा मोबाइल पार घर में रखा मोबाइल पार](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1631191128LACK_BOX_Chore.jpg)
गंडई , 9 सितंबर। झुरानदी में घर के अंदर चार्जिंग में रखे मोबाइल को अज्ञात चोर ले उड़े। छुईखदान थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
छुईखदान थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए प्रार्थी ने बताया है कि उसके ससुराल में वो नहाने जाने से पहले मोबाइल को चार्जिंग में लगाया था, जब नहा कर आया तो उसका मोबाइल नहीं मिला। अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया।
गुमानपुर निवासी शिव कुमार जंघेल ने बताया कि पत्नी वंदना जंघेल के साथ अपने ससुराल ग्राम झुरानदी विजय वर्मा के घर आये थे। सुबह करीब 9.30 बजे अपनी मोबाईल को घर अंदर हाल में चार्जिंग में लगाकर नहाने गया था। घर में कोई नहीं था। नहाकर आकर देखा तो हाल में चार्जिंग में लगा मोबाईल रखे स्थान पर नहीं था। घर वालों से पूछताछ की, पर पता नहीं चला।