राजनांदगांव

कठिन व्रत के बाद तिजहारिनों ने तोड़ा व्रत
10-Sep-2021 6:16 PM
कठिन व्रत के बाद तिजहारिनों ने तोड़ा व्रत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 10 सितंबर। पति की लंबी आयु की कामना लेकर कठिन व्रत रखने वाली तिजहारिनों ने शुक्रवार सुबह व्रत तोड़ा। व्रत तोडऩे से पूर्व स्थानीय सरोवरों और तालाबों में भगवान शिव और पार्वती की पूजा-अर्चना की। घर लौटने के बाद महिलाओं ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। उनके खानपान का सिलसिला आज दिनभर चला। इससे पूर्व देर रात तक भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना का माहौल रहा।

तीजा पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह और भक्तिभाव का माहौल बना रहा। सौभाग्यवती महिलाएं अपने मायके में रहकर तीजा व्रत धारण किया था। शुक्रवार सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा। विवाहित महिलाओं ने बुधवार को कडुवा भोजन करने के बाद गुरुवार दिनभर पति की दीर्घायु को लेकर व्रत रखा। शुक्रवार सुबह महिलाओं ने पूजा-अर्चना अपना व्रत तोड़ा। इससे पूर्व गुरुवार देर रात तक महिलाओं ने सामुहिक रूप से भजन सहित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इससे पूर्व पर्व को लेकर बाजार में महिलाओं ने जमकर खरीदी की। वहीं तीजा पर्व को लेकर कपड़ा, ज्वेलरी, श्रृंगार सहित अन्य दुकानों में महिलाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही। गत् दो-तीन दिनों से तीजा पर्व को लेकर खरीदी के लिए अच्छी खासी उपस्थिति लोगों की बनी हुई है। आगामी दिनों में भी बाजार में चहल-पहल बने रहने की संभावना है। वहीं पर्व के चलते यात्री वाहनों में भी भीड़ का माहौल बना हुआ था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news