राजनांदगांव

रामसुंदर दास ने किया मोखला गौठान का निरीक्षण
12-Sep-2021 5:47 PM
रामसुंदर दास ने किया मोखला गौठान का निरीक्षण

महिलाओं को मिला आजीविका का साधन

राजनांदगांव, 12 सितंबर। गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास द्वारा शनिवार को राजनांदगांव विकासखंड के मोखला गौठान का निरीक्षण किया गया।

महंत रामसुंदर दास ने मोखला गौठान की प्रशंसा करते कहा कि यह एक आदर्श गौठान है और यहां ग्रामीण क्षेत्र की काफी महिलाओं को आजीविका का साधन मिल रहा है। विशेषकर यहां लगी हुई सब्जी बाड़ी तथा हल्दी की खेती से भी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत बन रही है। यहां समूह की महिलाओं ने नेपियर घास भी लगाया है। जिससे पशुओं को आसानी से चारा मिलेगा। यह खुशी की बात है कि समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट की निर्माण राशि एक लाख 40 हजार 500 रुपए लाभांश के रूप में प्राप्त हुई है तथा गौठान समिति को 2 लाख 13 हजार 836 रुपए मिला है। आगे चलकर इस गौठान की तरक्की होगी।

 इस अवसर पर गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला पंचायत सदस्य अंगेश्वर देशमुख, गौठान समिति के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. राजीव देवरस एवं जनपद सीईओ एसके ओझा सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news