राजनांदगांव

सनातन धर्म की अलख जगाना हमारा मूल उद्देश्य- महंत
12-Sep-2021 6:07 PM
सनातन धर्म की अलख जगाना हमारा मूल उद्देश्य- महंत

पेंड्री में तुलसी जन्मोत्सव का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 12 सितंबर। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला इकाई के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिले के चातुर्मास सेवा समिति पेंड्री द्वारा तुलसी जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला स्तरीय तुलसी जन्मोत्सव कबीर आश्रम आदर्श ग्राम पेंड्री (सुकुलदैहान) में मनाया जा रहा है। जिसके पहले दिन 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष मन्ना यादव, बर्फानी आश्रम के अध्यक्ष राजेश मारू के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष दास ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर आयोजित तुलसी महोत्सव के आयोजनकर्ताओं व ग्रामीणों को बधाई देते कहा कि गोस्वामी तुलसीदास महाराज ने कहा था कि मेरी नजर जहां तक जाएं जड़ हो या चेतन वहां तक प्रभु श्रीराम-सीता ही नजर आए, यदि यही भावना मनुष्य के मन में आ जाएं तो आतंकवाद खत्म हो सकता है।

प्रथम दिवस स्वरधारा परिवार तुलसीपुर, शिव मानस मंडली मानपुर, प्रो.राजन यादव इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ, जय मां शारदा बालिका मानस मंडली चिलाडबरी मोहला, जय गजानन मानस परिवार आरी कोनारी डोंगरगांव, पुरूषोतम राजपूत द्वारा प्रवचन, पुरूषोतम साहू संगम मानस परिवार बल्देवपुर खैरागढ़ व महादेव हिरवानी, विष्णु कश्यप एवं साथी द्वारा विशेष आकर्षण के साथ प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में शशिकांत अवस्थी, राजेन्द्र यादव, पोषण शुक्ला, मनोज शर्मा, तामेश्वर साहू, संध्या पांडे, अचल कुमार वैष्णव, लोमस साहू, भूपेन्द्र वैष्णव, एमआर साहू, पुष्पा सिन्हा, अंजू शर्मा, योगदास साहू, मोतीलाल सिन्हा, फलेश साहू, भागवत सिन्हा, केशव सेन, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, प्रवीण कौशिक, पी राघव, गोपाल राम साहू, धिरेन्द्र तिवारी, रघुनाथ सिन्हा, अरविंद तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, विजय क्षत्रीय, मानस साहू, हरबचन श्रीवास, अविनाश सेन, गयादास साहू, मुकुंद साहू, रामखिलावन दुबे, चिंताहरण पटेल, गुमान साहू, अर्जुनदास साहू, केएल साहू, शैलेष मिश्रा, पुरूषोतम साहू, रामकृष्ण यादव, मनक भंडारी व कबीरधाम के श्रोतागण उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news