राजनांदगांव

नाले में डूबने से मासूम की मौत
15-Sep-2021 2:45 PM
नाले में डूबने से मासूम की मौत

 

कांकेतरा में आज सुबह की घटना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर।
शहर के नजदीक कांकेतरा में एक नाला में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई। घटना की खबर के बाद चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। 14 साल के बालक की बेसमय हुई मौत की घटना से गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से बालक  पानी में डूब गया। जिससे उसकी जान चली गई।

मिली जानकारी के मुताबिक 14 वर्षीय अमित निषाद अपने साथियों के साथ सुबह 9 बजे गांव के नाला में नहाने गया। कांकेतरा-मोहगांव मार्ग पर स्थित नाला लगातार हुई बारिश से उफान पर था। नहाने के दौरान मृत बालक अपने साथियों के साथ पानी में खेल भी रहा था। इसी बीच वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में चिखली पुलिस चौकी प्रभारी चेतन चंद्राकर ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि मृत बालक का शव ढूंढने के लिए गोताखोरों की मदद ली गई। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बालक के शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर बालक के डूबने से मौत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि बालक के माता-पिता बेसुध हो गए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news