राजनांदगांव

लंबित मांगों पर चर्चा, जल्द
17-Sep-2021 5:40 PM
लंबित मांगों पर चर्चा, जल्द

पूर्ण करने की मांग दोहराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खैरागढ़, 17 सितंबर।
सहकारी बैंक राजनांदगांव कर्मचारी संघ द्वारा संघ के उपाध्यक्ष अमित नाम देव की अगुवाई में सहकारी बैंक के प्रशासक नवाज खान से भेंट कर सरकारी बैंक कर्मचारियों को एक्स ग्रेशिया राशि सहित अन्य लंबित मांगों पर चर्चा कर उसे त्वरित रूप से पूर्ण करने की मांग दोहराई गई। 

कर्मचारियों को हो रही मानसिक परेशानी का हवाला देते हुए संघ उपाध्यक्ष नामदेव ने नवाज खान को बताया कि कर्मचारियों की एक्स ग्रेशिया राशि की मांग पर लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारी मायूस है। इसका निराकरण समय सीमा पर ही किया जाना था। 

जिला सहकारी बैंक प्रशासक नवाज खान ने कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा के बाद इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर इसका जल्द से जल्द निराकरण करने का भरोसा दिलाया और कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों के हितों से संबंधित कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। इस दौरान कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष अमित नामदेव सहित सहसचिव राम मिलन सिंह और कार्यकारिणी सदस्य संजय साहू व अश्वनी साहू भी मौजूद थे। जिला सहकारी बैंक में पिछले 10 सालों से रुके पदोन्नति प्रक्रिया को संघ की मांग के बाद प्रशासक नवाज खान द्वारा त्वरित रूप से पूरी किए जाने और पदोन्नति आदेश जारी किए जाने को लेकर भी संघ ने खान के प्रति आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news