राजनांदगांव

रजिंदरपाल-युद्धवीर को दी अजा मोर्चा ने श्रद्धांजलि
20-Sep-2021 5:55 PM
रजिंदरपाल-युद्धवीर को दी  अजा मोर्चा ने श्रद्धांजलि

राजनांदगांव, 20 सितंबर। पूर्व परिवहन मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया एवं चंद्रपुर विधानसभा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय ने शोक व्यक्त करते कहा कि उनके निधन से प्रदेश, समाज एवं पार्टी ने अपने समर्पित जन सेवकों को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।

अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि  पूर्व मंत्री, विधायक पुन्नूलाल मोहले, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सांसद गुहाराम अजगले ने पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया एवं चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव के असमय अल्पकाल में ही निधन हो जाने पर दुख व्यक्त करते कहा कि हमने अपने सच्चे नेतृत्वकर्ता,  मार्गदर्शक साथियों को खो दिया है। पूर्व सांसद डॉ. भूषणलाल जांगड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद कमला पाटले, पूर्व विधायकगण दयालदास बघेल, राजमहंत सांवलाराम डाहरे, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, विनोद खांडेकर, चोवाराम खांडेकर, संजय ढीढी, रामजी भारती, सनम जांगड़े, गोविंदराम मिरी, केराबाई मनहर, मनाराम धृतलहरे, अंबेश जांगड़े,  विक्रम मोहले, चंद्रभान धृतलहरे, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी निर्मल सिन्हा, सरला कोसरिया, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किशोर महानंद, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महिस्वर, पवन मेश्राम, आत्माराम बंजारे, मानिक सोनवानी, दिलीप सारथी, राजेश सूर्यवंशी, प्रदेश महामंत्री दयावंत बांधे, वेदराम जांगड़े, प्रदेश मंत्री सुनीता पाटले, संतोष मार्कंडेय, बलिराम सांडे, प्रियदर्शिनी दिव्य, जीवर्धन चौहान, अवधेश सोनकर, कोषाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे, महापौर चंद्रकांता मांडले, पूनम मार्कंडेय, अनिल खोबरागडे, टीकम टांडिया, अतिश सोनकर, राजेश्वर पटले, निर्मल मेश्राम, महेश चंद्रिकापुरे, रविंद्र बंजारे, सुनील वांद्रे, श्याम नारंग, खेमराज भाखरे, उमेश जिभेकर, अनिल बाघ, आदित्य कुरील, सौरभ जागृत, टिनेश्वर बघेल, डॉ. लता नारंग आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news