राजनांदगांव
सिंहदेव ने हितग्राही रूखमणी से ली स्वास्थ्य की जानकारी
30-Sep-2021 4:58 PM
![सिंहदेव ने हितग्राही रूखमणी से ली स्वास्थ्य की जानकारी सिंहदेव ने हितग्राही रूखमणी से ली स्वास्थ्य की जानकारी](https://dailychhattisgarh.com/2020/chhattisgarh_article/1633001314jn__2.jpg)
राजनांदगांव, 30 सितंबर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत जिले की लाभान्वित हितग्राही ठाकुरटोला घुमका निवासी रूखमणी साहू से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने योजनांतर्गत मेकाहारा रायपुर में वर्ष 2019 में नि:शुल्क इलाज 2 लाख 50 हजार रुपए एवं वर्ष 2021 में 3 लाख 60 हजार रुपए से मस्तिष्क के सफल ऑपरेशन होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने श्रीमती साहू को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते स्वयं की देखभाल करने कहा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने हितग्राही को शॉल एवं श्रीफल भेंट किया।