राजनांदगांव

संविदा भर्ती : साक्षात्कार का परिणाम जारी
30-Sep-2021 4:59 PM
संविदा भर्ती : साक्षात्कार का परिणाम जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 30 सितंबर। 
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए 27 एवं 28 सितंबर 2021 को हुए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिसके अंतर्गत 27 सितंबर को हुए साक्षात्कार में 35 अभ्यर्थी तथा 28 सितंबर को हुए साक्षात्कार में 23 अभ्यर्थी का चयन किया गया है।

विभिन्न पदों के लिए 27 सितंबर को हुए साक्षात्माकर के माध्यम से व्याख्याता अंग्रेजी के 4 पद, व्याख्याता रसायन के 2 पद, व्याख्याता भौतिकी के 2 पद, व्याख्याता हिन्दी के 1 पद, प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के 2 पद, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 3 पद, शिक्षक सामाजिक विज्ञान के 4 पद, शिक्षक विज्ञान के 5 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान के 8 पद, सहायक शिक्षक कला समूह के 2 पद तथा सहायक शिक्षक प्रयोगशाला के 2 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है। 

इसी तरह 28 सितंबर को हुए साक्षात्कार के माध्यम से व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 1 पद, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) के 5 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 3 पद, व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 2 पद, व्याख्याता गणित (हिन्दी माध्यम) के 8 पद एवं व्याख्याता विज्ञान (हिन्दी माध्यम) के 1 पद पर अभ्यथियों की भर्ती की गई है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news