राजनांदगांव

जिपं अध्यक्ष ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां
30-Sep-2021 5:29 PM
जिपं अध्यक्ष ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 30 सितंबर।
बांधाबाजार समीपस्थ ग्राम जादूटोला में भाजपा द्वारा सेवा ही समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी, जिला किसान मोर्चा महामंत्री घासीराम साहू, भाजपा महामंत्री भारत भूषण राजपूत, उपाध्यक्ष ढालसिंह साहू के मार्गदर्शन में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष काशी निषाद के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं ने भाजपा के नीति-रीति से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। 

इस अवसर पर जनपद सदस्य योगमाया साहू, सरपंच सुकारोबाई नेताम, प्रवक्ता सतीश शर्मा, किसान मोर्चा मंत्री केशव साहू, पूर्व महामंत्री देवनारायण कुम्भकार, रामबाई नेताम पूर्व सरपंच, हरबा जोड़े राघोटोला, फेरू सिन्हा, ईश्वर साहू, आनंद ठाकुर, भाजयुमो मंत्री पूरन साहू उपस्थित रहे। भाजपा प्रवेश करने वाले युवा मोनू साहू, तीरथ यादव, राकेश नेताम, संदीप विश्वकर्मा, दिनेश मंडावी, विष्णु कुमरे, पप्पू धुर्वे, भूपेंद्र कुर्ते, गोपीकृष्ण धुर्वे, घनश्याम यादव, जिंदर कुंभरे, जोगी यादव, लखनलाल, उमेश दूरदेशी, संतोष पटेल, इतवारी साहू, ईश्वर साहू, नवप्रवेशी युवाओं को गमछा भेंटकर, तिलक लगाकर स्वागत किया। मंच संचालक जोतसिंह सिन्हा ने किया।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news