दन्तेवाड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 30 सितंबर। नीति आयोग की सलाहकार सौम्या चक्रवर्ती द्वारा बुधवार को दंतेवाड़ा जिले का दौरा किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अश्वनी देवांगन से मुलाकात कर, विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ली। इस दौरे के दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे कई कार्यक्रमों का जायजा लिया।
विकासखण्ड गीदम में नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री, हारम का निरीक्षण किया। यहाँ दीदी, महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। दन्तेश्वरी मार्ट चितालंका, ग्राम मासोड़ी में तार जाली निर्माण कार्य, स्वास्थ्य कल्याण केंद्र घोटपाल का जायजा लिया। मेहरार चो मान के तहत महिला स्वसहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे सेनेटरी नैपकिन्स का जायजा लिया। जावंगा स्थित सक्षम स्कूल के बारे में जानकारी ली। हारम में बायो फ्लॉक्स फिश कल्चर के तहत मछली उत्पादन का जायजा लिया। लाभार्थियों से चर्चा कर उनके आमदनी के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।