दन्तेवाड़ा

पुलिस ने बुजुर्गों का किया सम्मान, समस्याओं पर चर्चा
02-Oct-2021 9:06 AM
 पुलिस ने बुजुर्गों का किया सम्मान, समस्याओं पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को बचेली पुलिस थाना में नगर के बुजुर्गों का सम्मान किया गया। नगर निरीक्षक अमित पाटले व उनकी टीम के द्वारा बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनको हो रही परेशानी से रूबरू हुए, साथ ही उनको प्रभावित करने वाले मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया। वृद्ध व्यक्तियों के अधिकारों के लिए कानूनी साधनों की आवश्यकता पर बल दिया गया।

  पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के समस्याओं के संबंध में चर्चा कर उनकी सहायता करने की बात कही गयी। इसके अलावा वृद्ध व्यक्तियों के बीच डिजीटल समावेशन के महत्व के बारे में जागरूक किया, डिजिटल प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने के लिए नीतियों को स्पष्ट किया गया।  मोबाईल या एटीएम फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचित करते हुुए शिकायत दर्ज करने को कहा। इस सम्मान व पुलिस द्वारा जागरूक करने पर वृद्धजनों ने पुलिस का आभार जताया।

इस दौरान नगर निरीक्षक सहित उपनिरीक्षक केशव ठाकुर, उपनिरीक्षक कैलाश साहु, सहायक उपनिरीक्षक के. सिमांचलम पुलिस की टीम व वृद्धजन मौजूद रहे।  गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को वृद्ध दिवस मनाया जाता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news