राजनांदगांव

मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया कांग्रेस भवन का निरीक्षण
04-Oct-2021 2:24 PM
मंत्री टीएस सिंहदेव ने किया कांग्रेस भवन का निरीक्षण

नगद दी एक लाख रुपए सहयोग राशि, शहर कांग्रेस ने जताया आभार
राजनांदगांव, 4 अक्टूबर। 
छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का गत् दिनों शहर आगमन हुआ। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में उनका अभिंनदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री सिंहदेव ने निर्माणाधीन राजीव भवन (कांग्रेस भवन) के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अपनी ओर से राजीव भवन निर्माण में एक लाख रुपए की सहयोग राशि नगद प्रदान किया। इसके लिए शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री छाबड़ा व शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मंत्री की उदारता के प्रति आभार जताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news