राजनांदगांव

प्रियंका की गिरफ्तारी और सीएम बघेल के लखनऊ प्रवेश के रोक के विरोध में कांग्रेसियों ने आदित्यनाथ का फूंका पुतला
04-Oct-2021 3:41 PM
प्रियंका की गिरफ्तारी और सीएम बघेल के लखनऊ प्रवेश के रोक के विरोध में कांग्रेसियों ने आदित्यनाथ का फूंका पुतला

महापौर हेमा देशमुख-शहर अध्यक्ष कुलबीर  ने की घटना की निंदा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 4 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों पर हुए बर्बरतापूर्वक हमले के घटना के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को लखनऊ एयरपोर्ट में उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने की घटना के विरोध में सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। स्थानीय मानव मंदिर चौक में महापौर हेमा देशमुख और शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने किसानों के प्रदर्शन को कुचलने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सुपुत्र आशीष मिश्रा द्वारा प्रदर्शनकारी किसानों पर वाहन चढ़ा दिया गया। इस घटना से आहत प्रियंका गांधी किसानों से मिलने के लिए लखीमपुर जा रही थी। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी किसानों से मिलने के लिए विमान से  लखनऊ जा रहे थे। उनके विमान को एयरपोर्ट अर्थाटी ने उतरने की अनुमति नहीं दी। इस घटना से छत्तीसगढ़ से कांग्रेसी काफी आक्रोशित हो गए हैं।

स्थानीय मानव मंदिर चौक में घटना के विरोध में योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकते शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि राष्ट्रीय नेत्री प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश लखीमपुर में किसानों ने अपने तीन काले कानून के विरोध में अपना न्याय मांग रहे थे। वहां के केंद्रीय राज्य मंत्री के सुपुत्र और वहां के लोगों ने गाडिय़ां चलाकर किसानों की हत्या कर दी। उसकी भरपूर्ति नहीं की जा सकती। योगी आदित्यनाथ की यह सरकार उत्तर प्रदेश और केंद्र की मोदी सरकार जो किसान न्याय मांगते हैं, तीन काले कानून वापस लेने की मांग करते हैं उनको न्याय के बजाय उनकी हत्या की जाती है। डरा-धमका कर भय पैदा किया जा रहा किसानों के बीच में कि किसी प्रकार का आंदोलन के लिए आएंगे तो यह हश्र होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी जब वहां गई उनको हिरासत में लिया। कांग्रेस सदैव किसानों के साथ रहेगी। योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी जाती है। उनका हम विरोध करते हैं। जब तक किसानों को न्याय नहीं मिलता हमारे वरिष्ठ नेता किसानों के साथ जुटे हुए हैं। वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी को लेकर शहर कांग्रेस निंदा करती है। 

इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, कुलबीर छाबड़ा, हरिनारायण धकेता, शरद पटेल, विनय झा, सूर्यकांत जैन, मनीष गौतम, अब्बास, मनीष साहू, महेश साहू, राजेश चौहान, रोहित पटले,  अमित चंद्रवंशी, चंद्रकला देवांगन, ज्योति शर्मा, अब्दुल कलाम समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे। इसके अलावा पुलिस के आला अफसर  सीएसपी लोकेश देवांगन, बसंतपुर टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर, कोतवाली टीआई अलेक्जेंडर किरो मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news