राजनांदगांव

भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का निर्माण करना है -धीवर
16-Oct-2021 1:34 PM
भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का निर्माण करना है -धीवर

 

स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अक्टूबर।
विजयादशमी पर्व पर शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त उप पुलिस महानिरीक्षक राधेश्याम नायक थे।

मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ प्रांत संगठन मंत्री तुलाराम धीवर रहे। श्री धीवर ने सरल शब्दों में कहा कि संघ कार्य हिन्दू समाज को संगठित कर जाति, भाषा और प्रांत के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता का निर्माण करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के पूर्व में हिन्दू समाज खंड-खंड में बंटा हुआ था। हर व्यक्ति के मन में भावना होती थी कि मैं अकेला क्या कर सकता हूं। ऐसे विचारों वाले हिन्दू समाज को संगठित करने के उद्देश्य से डॉ. हेडगेवार द्वारा 1925 में विजयादशमी के दिन ही संघ की स्थापना की।

संघ के स्वयंसेवकों ने समाज के हर क्षेत्र और देश के हर गांव, जिला और नगर में जाकर संघ कार्य का विस्तार किया। हिन्दू समाज को संगठित करना अत्यंत कठिन कार्य प्रतीत हुआ, परन्तु हर प्रकार की मुश्किलों में भी स्वयंसेवक समाज में विनम्रता, समरसता, सद्भाव के आचरण और अपने व्यवहार से कार्य करते चले गए। फलस्वरूप आज पूरे देश में संघ का जो विशाल संगठित  हिन्दू समाज हमें मालूम पड़ता है, यह उसे ध्येय निष्ठा का परिणाम है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news