राजनांदगांव

महाराष्ट्र में एक नक्सली समेत जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार
28-Oct-2021 2:45 PM
महाराष्ट्र में एक नक्सली समेत जनमिलिशिया सदस्य गिरफ्तार

दोनों 4 लाख के ईनामी नक्सली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अक्टूबर।
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस ने एटापल्ली इलाके से दो दिन पहले एक नक्सली समेत जनमीलिशिया सदस्य को गिरफ्तार किया है। दोनों पर लाख रुपए का ईनाम भी घोषित है। 26 अक्टूबर को सूरजागढ़ खदान में आयोजित रैली के दौरान एक विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मुड़ा मासा झोही (32 वर्ष)  के नक्सली को गिरफ्तार किया है। उस पर 3 पुलिस मुठभेड़ घटना में शामिल होने का आरोप है। गट्टा दलम में शामिल हुआ उक्त नक्सली सशस्त्र दल मा सदस्य है।

इसी तरह जनमीलिशिया सदस्य मैनु दोरपेटी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर सूरजागढ़ रोड़ में एक ग्रामीण की हत्या करने का आरोप है। राज्य सरकार ने उस पर भी 2 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को नक्सलियों की गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी मिली है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news