राजनांदगांव

कलकसा गौठान में गेंदा फूलों की खेती का अवलोकन
28-Oct-2021 4:25 PM
कलकसा गौठान में गेंदा फूलों की खेती का अवलोकन

राजनांदगांव, 28 अक्टूबर। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव तथा राज्य नोडल अधिकारी गोधन न्याय योजना डॉ. एस भारतीदासन ने बुधवार को डोंगरगढ़ विकासखंड स्थित ग्राम कलकसा गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां एक साथ कलस्टर में किए जा रहे गेंदा फूलों की खेती, मछलीपालन तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी अधोसंरचना का निर्माण किया गया है। गौठान में और भी गतिविधियां संचालित की जा सकती है। पशुपालन, डेयरी का कार्य से भी जोड़ा जा सकता है। समूह की महिलाओं ने बताया कि मछलीपालन के अलावा बांस की टोकरी भी बनाई जा रही है। गौठान में नारियल, कटहल एवं आम के पौधे लगाए गए हैं।

सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा ने बताया कि गेंदे के फूलों के अच्छे उत्पादन के लिए वर्मी कम्पोस्ट, 19-19 खाद तथा माइक्रोन्यूट्रियेन्ट का उपयोग किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, उप संचालक डॉ. राजीव देवरस, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि टीकम ठाकुर, मनरेगा के फैज मेनन सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news