राजनांदगांव

पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग
30-Oct-2021 6:30 PM
पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था की मांग

असामाजिक तत्वों का खतरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 अक्टूबर।
दीपावली पर्व के लिए स्थानीय म्युनिसिपल स्कूल मैदान में पटाखा दुकानें सजकर तैयार हो गई है। वहीं पटाखा व्यापारी ग्राहकों के इंतजार में है। इधर व्यापारी दिवाली पर्व के नजदीक आते ही ग्राहकों के बढऩे की उम्मीद में है।

इधर राजनांदगांव पटाखा संघ के सचिव हाफीज वारसी ने पुलिस प्रशासन से म्युनिसिपल स्कूल मैदान में लगने वाले पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुलाकात कर पुख्ता व्यवस्था की मांग की।

संघ के सचिव वारसी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली अवसर पर स्कूल मैदान में पटाखा दुकानें लगाई गई है। नगर निगम द्वारा दुकान का आबंटन किया जाता है। इसके लिए 3150 रुपए  दिया जाता है। उन्होंने कहा कि रात के समय पटाखा दुकानों के पीछे शोर-शराबा होता है। वहीं असामाजिक तत्वों का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि दुकानों  की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पटाखों के दाम में वृद्धि हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news