राजनांदगांव

निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ
01-Nov-2021 6:38 PM
निगम में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 नवंबर।
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को निगम सभागृह में महापौर हेमा सुदेश देशमुख की अध्यक्षयता में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाई गयी, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों सहित निगम पदाधिकारियों को निगम आयुक्त डॉ. आशुातोष चतुर्वेदी ने शपथ दिलायी।

इस अवसर पर महापौर, आयुक्त सहित नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, पार्षद पूर्णिमा नागदेवे व दुलारी बाई साहू, नामांकित पार्षद मामराज अग्रवाल व प्रभात गुप्ता, उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह,कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को प्रात: 11 बजे आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा निगम पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का संकल्प लिया गया। साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दूरदर्शिता व देश के लिये किये कार्यो को देश की एकता की भावना समझ कर अपने देश की आंतरिक सुरक्षा, सुनिश्चित करने अपना योगदान देने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल ने भारत में अलग-अलग रियासतों को एक कर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।
इसलिये उन्हें लौह पुरूष भी कहते हैं। उन्होंने लोगों में एकता स्थापित कर देश को उन्नति के राह पर लाने का कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके योगदानों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी सरदार पटेल के योगदानों को याद कर उन्हें एकता में जोडऩे वाला लौह पुरूष बताया। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल, संजय ठाकुर व संदीप तिवारी, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित उप अभियंतागण व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news