राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने किया सदस्यता अभियान का आगाज
02-Nov-2021 4:35 PM
शहर कांग्रेस ने किया सदस्यता अभियान का आगाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 नवंबर।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार सदस्यता अभियान के प्रभारी रवि घोष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरूण सिसोदिया के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार एक नवंबर से शहर में सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें समूचे छत्तीसगढ़ में 10 लाख कांग्रेस के सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी तारतम्य में सोमवार को भरकापारा तिलक वार्ड क्र. 28 के बूथ क्र. 133 में सदस्यता अभियान की शुरूआत शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन की उपस्थिति में की गई। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ नागरिक युगल बाफना, नत्थूलाल हेड़उ, संतोष हटवार, प्रदीप हेडउ आदि को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता प्रदान करते अभियान की शुरूआत की गई।

प्रदीप हेडउ ने कहा कि कांग्रेस की सकारात्मक विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन से जुडऩे हेतु 5 रुपए की सदस्यता शुल्क देकर सदस्यता ग्रहण की। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस महामंत्री फिरोज अंसारी, महेन्द्र शर्मा, नासिर जिंदरान, हनी ग्रेवाल, प्रज्ञा गुप्ता, बबूल कसार, मनीष सिमनकर, विकास गजभिए, राजेश चौहान, अनिश जैन, जितेश सिमनकर, पंकज गुप्ता, विष्णु सिन्हा,  मोहसिन कुरैशी, सुरेन्द्र देवांगन, प्रदीप राठौर, निहाल नकवी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news