राजनांदगांव
दीपावली महोत्सव
02-Nov-2021 4:59 PM
अंबागढ़ चौकी, 2 नवंबर। ग्राम गौलीटोला घोरदा में दीपावली पर्व पर प्रतिवर्ष की तरह दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रामीणों द्वारा पर्व विशेष पर परंपरानुसार दीपावली की रात्रि छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कला मंच सुर संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख जगन्नाथ माहला एवं ग्रामीणों ने दीपावली महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।