राजनांदगांव

मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव पर किसानों को दिया दीपावली का तोहफा
02-Nov-2021 5:04 PM
मुख्यमंत्री ने राज्योत्सव पर किसानों को दिया दीपावली का तोहफा

पौने दो लाख किसानों के खाते में सवा करोड़ की अंतरित

राजनांदगांव, 2 नवंबर। राज्योत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीसरी किस्त की राशि सोमवार को जिले के 1 लाख 86 हजार 475  किसानों के खाते में 123 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने किसानों को दीपावली का तोहफा दिया है। जिससे जिले किसानों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत कुल 371 करोड़ 70 लाख रुपए की राशि किसानों को दी गई है। किसानों की यह दीवाली खास रहेगी। शासन की योजना के अंतर्गत पहले दो किस्त की राशि से किसानों को बहुत फायदा हुआ था। जिससे उन्होंने खेती-किसानी के उपकरण एवं सामग्री तथा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदा था। जिले में शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के परिणाम प्रभावी रहे हैं और इससे उनके जीवन में खुशहाली आई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news